लाइव टीवी

UP Assembly Elections : कांग्रेस का चुनावी दांव, स्मार्टफोन-स्कूटी से छात्राओं को लुभाने की कोशिश

Updated Nov 01, 2021 | 11:48 IST

Priyanka Gandhi : उत्तर प्रदेश विधानसभा चु्नाव (UP assembly polls 2022) से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हो गई हैं। वह लोगों को अपने साथ जोड़ने एवं रिझाने के लिए वादे कर रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
यूपी विस चुनावों से पहले कांग्रेस की छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा।
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव, चुनाव तैयारी में जुटे दल
  • कांग्रेस पार्टी राज्य में अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाना चाहती है
  • राज्य के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटी है कांग्रेस

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP polls 2022) से पहले कांग्रेस (Congress )राज्य में सभी वर्गों को अपनी तरफ लुभाने की कोशिश कर रही है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अब अपने वादों से छात्राओं को रिझाया है। प्रियंका ने सोमवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर छात्राओं को दोपहिया वाहन (Scooty) और स्मार्टफोन (Smartphone) दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव ने अपने एक ट्वीट में कहा कि 'कांग्रेस अपना 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। इसके अलावा छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।' अपने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को लेकर जो भी वादे किए हैं, वह उन सभी वादों को पूरा करेगी। 

तीन भरे हुए सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा

प्रियंका गांधी ने कहा, 'राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर विधवा महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपए की पेंशन दी जाएगी। साथ ही महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी। महिलाओं को एक साल में तीन भरे हुए सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।' उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपए का मानदेय देने का वादा किया है। साथ ही उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाने का वादा भी किया है। 

कांग्रेस कर सकती है राजनीतिक गठजोड़

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राज्य में सक्रियता काफी बढ़ गई है। वह कानून-व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं। राज्य का लगातार दौरा कर वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस का पूरा प्रयास अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने का है। वह दलितों, मुस्लिमों, ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़ना चाहती है।

चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपना सियासी समीकरण बिठाने की कोशिश भी कर रही है। रविवार को आरएलडी नेता जयंत चौधरी के साथ प्रियंका की मुलाकात हुई। इससे एक नया राजनीतिक गठजोड़ बनने की अटकलें लगने लगी हैं। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।