लाइव टीवी

'मेरे भाई ने कहा है, मोटी हो रही हो, कम खाया करो', जब पराठा खिला रही महिलाओं से बोलीं प्र‍ियंका गांधी [Video]

Updated Oct 23, 2021 | 17:03 IST

कांग्रेस महासचिव प्र‍ियंका गांधी ने बाराबंकी में महिलाओं के साथ भी कुछ वक्‍त ब‍िताया। जब महिलाएं उन्‍हें लगातार कुछ न कुछ खिला रही थीं तो प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरे भाई ने कहा है, मोटी हो रही हो, कम खाया करो।'

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
बाराबंकी में महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी से 'प्रतिज्ञा यात्रा' को रवाना किया। इस दौरान वह महिलाओं के बीच भी गईं, जहां उन्‍होंने उनके हाथों से गुड़ रोटी के साथ-साथ साग-रोटी भी खाई। इस दौरान प्र‍ियंका गांधी ने भी कई महिलाओं को अपने हाथों से निवाला खि‍लाया। महिलाएं एक के बाद एक उन्‍हें अपने हाथों से कुछ न कुछ खिलाने की कोशि‍शों में जुटी थीं, जिस पर उन्‍होंने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्‍कान फैल गई।

प्रियंका गांधी को जब महिलाएं लगातार कुछ न कुछ खिला रही थीं तो उन्‍होंने कहा, 'मेरे भाई (राहुल गांधी) ने कहा है कि तुम मोटी हो रही हो रही हो, थोड़ा कम खाओ।' बस फिर क्‍या था, वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इससे पहले जब संवाददाताओं ने उनसे सवाल किया कि आखिर वह यहां क्‍यों पहुंची हैं तो उन्‍होंने कहा कि यह देखने आई हैं कि महिलाएं आखिर किस तरह काम करती हैं, वे अपनी बेटियों को कैसे बड़ा करती हैं और क्‍या वह उन्‍हें पढ़ाने-लिखाने में सक्षम हैं?

प्रियंका गांधी ने यहां से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करते हुए कई चुनावी वादों की भी घोषणा की। उन्‍होंने स्‍कूली लड़कियों के लिए नि:शुल्‍क ई-स्‍कूटी, स्‍मार्ट फोन के साथ-साथ 20 लाख रोजगार सहित कृषि के क्षेत्र में कई अहम घोषणाएं की। उन्‍होंने ट‍िकट बंटवारे में भी महिलाओं के लिए 40 फीसदी भागीदारी की घोषणा की है। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।