लाइव टीवी

लखनऊ के इस पिता ने उठाया साहस भरा कदम, पता चला दूल्हा है कर्ज में डूबा तो बैरंग लौटाई बारात

Updated Jun 04, 2022 | 18:26 IST

Strange Case Of Marriage In Lucknow: कर्ज लेना एक दूल्हे को तब भारी पड़ गया जब वह बिना दुल्हन बारात वापस लेकर लौटा। यूपी के बरेली जिले में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। उसका पीछा करते बकाएदार भी पहुंच गए और दुल्हन के दरवाजे पर ही दुल्हे से तकादा करने लगे। दुल्हन के पिता को ये बात पता चली तो उन्होंने शादी से मना कर दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दूल्हे को कर्ज लेना पड़ा भारी (प्रतीकात्मक)
मुख्य बातें
  • यूपी के बरेली जिले में दूल्हे के पीछे पहुंचे बकाएदारों ने तुड़वाई शादी
  • दूल्हन के पिता को ये कारनामा नागवार गुजरा तो शादी से किया मना
  • काफी मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं बनी बात, बिना दुल्हन बारात लौटी

Lucknow strange marriage: दूल्हे को अगर ये बात पता चल जाए कि उसके कर्ज लेने से उसकी शादी टूट जाएगी तो वह कभी जीवन में कर्ज न ले। लेकिन यूपी के बरेली में दूल्हे को कर्ज लेना इतना भारी पड़ गया कर्ज देने वाले उसकी बारात का पीछा करते-करते उस तक पहुंच गए। उन्होंने दूल्हे से मोबाइल फोन और रुपये छीन लिए। ये सब देखकर दुल्हन का पिता स्तब्ध हो गया। उसने रिश्ते से मना कर दिया। काफी मान-मनौव्वल होती रही लेकिन आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन को लिए वापस लौटना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार बरेली जिले के हाफिजगंज में रहने वाले मजदूर ने एक वर्ष पहले अपनी बेटी का निकाह भड़सर निवासी युवक से तय किया था। वह हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करता है। युवक बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। परिवार के सदस्य साथ नहीं होने पर उसने लड़की वालों से कहा कि दोस्तों के साथ पानीपत से सीधे यहां आ गया हूं। स्वजन बाद में आएंगे। लड़की पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया, खिलाया-पिलाया आवभगत की लेकिन कुछ ही समय बाद दूल्हे को कर्ज देने वाले पहुंच गए और बात बिगड़ गई।

बकाएदारों ने पूरी रकम लेकर ही जाने की बात कही

ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हे और बरातियों की आवभगत चल रही थी कि इस बीच पानीपत से कुछ लोग बारात में आ गए। उन्होंने कहा कि दूल्हा बने युवक ने रुपये उधार लिए हैं, जो हमें वापस चाहिए। उन युवकों ने दूल्हा से मोबाइल फोन व जेब में रखे रुपये ले लिए। कहा कि बकायी बची पूरी रकम लेने के बाद ही जाएंगे। दुल्हन बनी युवती के पिता को यह सब देखकर गुस्सा आ गया, उसे अपने समाज में बेइज्जती महसूस हुई। उन्होंने दूल्हे से अपनी बेटी का निकाह करने से इनकार कर दिया।

लड़की पक्ष ने निकाह से मना कर दिया

शादी के दौरान विवाद बढ़ता देख कर्जा वसूलने वाले चले गए और दूल्हा बना युवक दोस्तों के साथ एक परिचित के घर चला गया। अगले दिन उसने दोबारा लड़की पक्ष से बात की तो कहा गया कि पिता को लेकर आओ, इसके बाद ही रिश्ते पर बात होगी। उसके पिता पहुंचे मगर, लड़की पक्ष के लोग निकाह को तैयार नहीं हुए। दोपहर को दूल्हा बना युवक व बराती बनकर आए दोस्त बिना दुल्हन पानीपत लौट गए। बिना दुल्हन लौटी बारात की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।