लाइव टीवी

UP में होगा किन्नर कल्याण बोर्ड, CM Yogi के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार

Updated Sep 15, 2020 | 12:03 IST

उत्तर प्रदेश में जल्द ही किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सीएम आदित्यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार जल्द ही राज्य में ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन का निर्देश दिया था जिसके बाद इसका प्रस्ताव तैयार किया गया।

प्रदेश में किन्नरों की जनसंख्या की बात की जाए तो यूपी में 1.35 लाख ट्रांसजेंडर्स हैं। किन्नर कल्याण बोर्ड के जरिए इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इन्हें शिक्षा, आवास, रोजगार व स्वास्थ्य योजनाओं का भी उसी प्रकार लाभ दिया जाएगा जिस प्रकार प्रदेश के अन्य दूसरे लोगों को मिलती है।

सीएम योगी की इस घोषणा के बाद प्रदेश के किन्नर समुदाय ने सीएम का धन्यवाद किया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार के इश कदम से उनकी जिंदगी में एक नया उजाला आएगा, इससे उनका कल्याण होगा और उनकी स्थिति बदलेगी। बता दें कि कल्याण बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए खुद 5 किन्नरों को सदस्य के तौर पर चुना जाएगा। किन्नर कल्याण बोर्ड में दो एनजीओ सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।