लाइव टीवी

Lucknow: बारिश के बीच दुकानों में आ पहुंचा करंट, चपेट में आए दो दुकान वाले, तोड़ा दम

Updated Aug 29, 2022 | 20:22 IST

Lucknow Two Died Due To Current: लखनऊ में बारिश से करंट उतरने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों अगल-बगल में जूस की दुकान चलाते थे। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
लखनऊ में रविवार की रात करंट लगने से दुकानदारों की मौत
मुख्य बातें
  • लखनऊ में बारिश में दुकानों में आया करंट, चपेट में आने से दो दुकानदारों की मौत
  • अगल-बगल में जूस की दुकान चलाते थे दोनों
  • दोनों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Lucknow Two Died Due To Current: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां करंट लगने से दो दुकानदारों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दुकानदारों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। घटना लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना इलाके के अर्जुनगंज बाजार में हुई। यहां एक दुकान में सोते समय दो लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दोनों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों दुकानदारों को मृत घोषित कर दिया। 

अर्जुनगंज इलाके में रविवार रात दुकान में उतरे करंट से हुए हादसे में दो लोगों की मौत से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, दोनों अगल-बगल में जूस की दुकान चलाते थे। 

बारिश में दुकानों में आया करंट, दो की मौत 

पुलिस ने बताया कि, अर्जुनगंज स्थित ग्रीन सिटी मोड़ के पास बहराइच के कैसरगंगज स्थित सोनारी गांव के रहने वाले रियाजुल (42) और कन्दैला दलही का पुरवा गांव के रहने वाले पवन (25) अगल- बगल जूस की दुकान चलाते थे। दोनों की दुकान में पास में लगे ट्रांसफार्मर से ही दुकान में बिजली का कनेक्शन लिया हुआ था। रविवार रात करीब आठ बजे तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान दुकान में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से रियाजुल और पवन गंभीर रूप से झुलस गए। 

डॉक्टरों ने दोनों को किया मृत घोषित

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस। पुलिस एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, आज और कल तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। अगले चार-पांच दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।