लाइव टीवी

UP कांग्रेस प्रवक्‍ता बोले- ब्राह्मणों पर सबसे ज्यादा अत्याचार योगी सरकार में हुआ

Updated Jan 07, 2022 | 13:04 IST

भाजपा के ब्राह्मण राग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्‍ता और डिजिटल मीडिया इंचार्ज अंशू अवस्थी ने निशाना साधा है। अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा अत्याचार योगी आदित्यनाथ की सरकार में ब्राह्मण समाज पर हुआ।

Loading ...
Anshu Awasthi, INC UP

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सभी पार्टियां ब्राह्मणों को अपना सच्‍चा हितैषी बता रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मणों का गुणगान कर रही है। वहीं दूसरी पार्टियां उस पर निशाना साध रही हैं। भाजपा के ब्राह्मण राग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्‍ता और डिजिटल मीडिया इंचार्ज अंशू अवस्थी ने निशाना साधा है।

अंशू अवस्थी ने कहा कि अब जब चुनाव आया है तब भाजपा के नेताओं को ब्राह्मणों की याद आ रही है लेकिन जब उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के पूरे परिवार के परिवार जिंदा जला दिए गए उस समय भाजपा के नेताओं ने मुंह में दही जमा रखी थी।

अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा अत्याचार योगी आदित्यनाथ की सरकार में ब्राह्मण समाज पर हुआ। ब्राह्मणों को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया गया, मारा गया, अत्याचार किया गया उस समय कहां थे भाजपा के नेता और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा?

कांग्रेस प्रवक्‍ता यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के समय ब्राह्मणों को रिझाने का नाटक करने वाले बताएं कि खुशी दुबे निर्दोष होने के बावजूद भी डेढ़ साल से जेल में क्यों बंद है? जो 5 दिन पहले विवाहित होकर विकास दुबे के घर आई थी भाजपा सरकार ने ब्राह्मण होने के नाते जेल में डाल रखा है। सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को यदि सम्मान दिया है तो कांग्रेस ने 5 बार मुख्यमंत्री बनाकर दिया। ब्राह्मण समाज अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाला नहीं है। 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को हराने का मन ब्राह्मण समाज ने बना लिया है। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।