लाइव टीवी

UP: 21-22 को लखनऊ में जेपी नड्डा, सरकार और संगठन की लेंगे थाह

Updated Jan 21, 2021 | 11:50 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 और 22 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह सरकार और संगठन दोंनों की थाह लेंगे और जीत का मंत्र देने के साथ साथ रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
BJP National President JP Nadda
मुख्य बातें
  • सरकार और संगठन दोंनों की थाह लेंगे जेपी नड्डा
  • उनका उत्तर प्रदेश में दो दिनी प्रवास काफी अहम है
  • सरकार और संगठन के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधान परिषद और पंचायत चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2022 में होने वाले के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव से पहले उत्‍तर प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओं का ताप नापने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 और 22 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह सरकार और संगठन दोंनों की थाह लेंगे और जीत का मंत्र देने के साथ साथ रणनीति पर चर्चा करेंगे।

नड्डा संगठन पदाधिकारियों के साथ योगी सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। अलग-अलग राज्यों में प्रवास कर रहे नड्डा का उत्तर प्रदेश में दो दिनी प्रवास काफी अहम है। जेपी नड्डा के आने के बाद यह तय हो जाएगा कि यूपी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं।

नड्डा सरकार और संगठन के साथ अलग-अलग बैठकें कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसे देखते हुए यहां संगठन भी अपना होमवर्क गंभीरता से कर रहा है। दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने वार्ड और मंडल के पदाधिकारियों से लेकर अवध व कानपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। सभी को नड्डा के प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई गई।

जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक कर मंथन करेंगे। रिटायर्ड आईएएस एके शर्मा के आने और विधानपरिषद का नामांकन करने के बाद उनका क्या भविष्य होगा, इसे लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।