लाइव टीवी

अखिलेश यादव सरकार में आतंकवादियों की पूजा होती थी, हिंदुओं के खिलाफ फर्जी केस: योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath says Terrorists were worshiped in Akhilesh Yadav government, fake cases against Hindus
Updated Oct 27, 2021 | 19:38 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा चीफ अखिलेश यादव यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में आतंकियों के लिए काम होता था। बीजेपी सरकार में गरीबों के लिए काम होता है।

Loading ...
Yogi Adityanath says Terrorists were worshiped in Akhilesh Yadav government, fake cases against HindusYogi Adityanath says Terrorists were worshiped in Akhilesh Yadav government, fake cases against Hindus
तस्वीर साभार:&nbspANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर सीधा हमला करते हुए बुधवार को कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में 'आतंकवादियों की पूजा की जाती थी' जबकि हिंदुओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए जाते थे। मुख्यमंत्री ने पिछड़े समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए थे और निदोर्षों पर झूठे मुकदमे ठोके थे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश उस पार्टी से हैं, जो आतंकवादियों के लिए काम करती है, जबकि बीजेपी गरीबों के लिए काम करती है और यह राज्य एवं गरीबों, किसानों और महिलाओं सहित इसके लोगों के कल्याण के लिए तहे दिल से प्रतिबद्ध है।

यह कहते हुए कि उनकी सरकार ने जाति की राजनीति नहीं की, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने 24 करोड़ लोगों के सपनों को साकार करने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इसने हमेशा समाज में सद्भाव लाने के लिए काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर दलित वर्गों की आवाज के रूप में उभरे और सामाजिक न्याय, समानता, भारतीय मूल्यों और परंपरा के प्रति उनके काम के कारण उन्हें सम्मान मिला।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब हमेशा भारत की अखंडता और सुरक्षा की बात करते थे। उन्होंने सामाजिक बुराइयों का विरोध किया और कहा कि पिछड़े वर्ग की आवाज उठाई जानी चाहिए।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।