लाइव टीवी

यूपी में पत्नी का गला काटने के बाद पति ने रेता खुद का भी गला, जानिए क्या थी इस खूनी वारदात की कहानी

Updated Aug 09, 2022 | 22:12 IST

Man Cut His Wife Throat: गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके में युवक ने पत्नी का चाकू से गला काट दिया, बाद में युवक ने खुद का भी गला रेत दिया। पति-पत्नी के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। युवक अपनी पत्नी को मनाने ससुराल गया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
युवक ने पत्नी का गला काटा, खुद भी जान देने की कोशिश
मुख्य बातें
  • गोरखपुर में युवक ने पत्नी का काटा गला
  • वारदात के बाद खुद भी की जान देने की कोशिश
  • पति-पत्नी के बीच कई दिन से चल रहा था विवाद

Man Cut His Wife Throat: गोरखपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी का चाकू से रेत दिया, इसके बाद युवक ने खुद का भी गला काट लिया। पति-पत्नी को गंभीर हालत में गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिलुआताल थाना इलाके के फर्टिलाइजर चौकी इलाके की ग्राम सभा उमरपुर का यह मामला है। बताया जा रहा है कि, युवक सोमवार की देर रात ससुराल आया था। युवक ने किसी बात को लेकर पत्नी पर हमला कर दिया। बाद में खुद भी जान देने की कोशिश की। 

जानकारी मिली है कि, युवक का अपनी पत्नी के साथ पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। युवक पत्नी को मनाने के लिए अपनी ससुराल आया था। मामले में महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

तीन महीने पहले हुई थी जब्बार और शबा की शादी

उमरपुर के रहने वाले मेराज ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि, मैंने अपनी बेटी शबा अंसारी की शादी तीन महीने पहले गुलरिहा के बनगाई टोला मदरहवा के रहने वाले अब्दुल जब्बार से की थी। शादी के बाद से ही दामाद अब्दुल जब्बार और उसके परिवार के लोग बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ित करने की सूचना मेराज ने गुलरिहा पुलिस को दी थी। गुलरिहा पुलिस ने 24 जुलाई को दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदाम दर्ज कर लिया था। पीड़ित परिवार बेटी शबा को भी अपने घर उमरपुर ले आए थे। 

सोमवार को रात में ससुराल आया था दामाद

आरोप है कि सोमवार को देर रात दामाद जब्बार ससुराल आया था। आरोपी ने खुद और परिजनों द्वारा पत्नी शबा के साथ कि गई जुल्मों को लेकर माफी मांगी और सुलह समझौते की बात की। परिवार के साथ भोजन करने के बाद जब्बार और शबा एक कमरे में सोने चले गए। रात करीब ग्यारह बजे अचानक शबा के चिल्लाने की आवाज आई। शबा के शोर मचाने पर घर के सभी लोगों की नींद खुल गई। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो शबा और जब्बार दोनों लहूलुहान हालत में कमरे में तड़प रहे थे। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजन ही दोनों को मेडिकल कालेज में लेकर पहुंचे। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर है।
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।