लाइव टीवी

Mumbai News: मुंबईकरो को म्हाडा के घरों के लिए अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, हुआ बड़ा बदलाव

Updated Jul 03, 2022 | 19:52 IST

Mumbai News: मुंबईकरों को अब म्‍हाडा की लॉटरी जीतने के बाद घरों के पजेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लॉटरी निकलने के छह माह बाद ही लोगों को इन घरों पर पजेशन मिल जाएगा। वहीं म्‍हाडा द्वारा इनकम स्‍लैब और मकान के आकार में भी बदलाव किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
म्‍हाडा के घरों के लिए अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार
मुख्य बातें
  • म्‍हाडा की लॉटरी निकलने के बाद छह माह में मिलेगा घरों पर पजेशन
  • फरवरी 2023 तक मुंबई में बन रहे 2683 घरों का निर्माण कार्य होगा पूरा
  • गोरेगांव में बन रहे 5 हजार घरों का निर्माण वर्ष 2024 तक होगा पूरा

Mumbai News: मुंबईकरो के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की लॉटरी में नाम आने के बाद घरों पर पजेशन पाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने दिवाली तक मुंबई में म्हाडा के 3 हजार घरों की लॉटरी जारी करने की घोषणा की है। लॉटरी निकलने के बाद लोगों को लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा, क्‍योंकि म्‍हाडा द्वारा अब लॉटरी निकलने के छह माह के अंदर घरों पर पजेशन देने का नियम बनाया गया है।

बता दें कि, अभी तक म्‍हाडा में लॉटरी निकलने के बाद भी लोगों को तीन से पांच साल लंबा इंतजार करना पड़ता था, इसका मुख्‍य कारण था इन घरों के निर्माण में देरी। हालांकि अब म्‍हाडा द्वारा तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। म्‍हाडा के अधिकारियों के अनुसार, फरवरी 2023 तक मुंबई में बन रहे 2683 घरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन घरों का निर्माण कार्य अभी अंतिम चरण पर चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद फरवरी से लोगों को पजेशन देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

वर्ष 2024 तक 5 हजार घरों का निर्माण पूरा

बता दें कि, म्हाडा द्वारा पहाड़ी क्षेत्र गोरेगांव में हर वर्ग के नागरिकों के लिए घर तैयार किए जा रहे हैं। यहां पर म्‍हाड द्वारा 5 हजार घरों का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर म्‍हाडा द्वारा 322 वर्ग फीट, 482 वर्ग फीट, 785 वर्ग फीट और 978 वर्ग फीट के घर तैयार हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि, यह पूरी सिटी करीब 18 एकड़ परिसर में बताया जा रहा है और इनका निर्माण 2024 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद लॉटरी जीतने वाले लोगों को घर का पजेशन मिलने की चिंता नहीं सताएगी।

इनकम स्लैब व घरों के आकार में भी बड़ा बदलाव

म्हाडा के घरों में आवेदन को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। म्‍हाडा ने इन घरों के लिए आवेदन करने वालों का इनकम स्लैब की सीमा बढ़ाने के साथ घरों का आकार भी तय कर दिया गया है। अब ईडब्ल्यूएस घरों के लिए अब 6 लाख आय वाले भी आवेदन कर सकेंगे। यह अभी तक 3 लाख रुपये थे। इस योजना में 322 वर्ग फीट का घर मिलेगा। वहीं एलआईजी के लिए इनकम स्लैब 9 लाख और घर का आकार 645 वर्ग फीट, एमआईजी के लिए इनकम स्लैब 12 लाख और घर का आकार 1722 वर्ग फीट किया गया है। इसके अलावा एचआईजी के लिए इनकम स्लैब 12 लाख+ और घर का आकार 2152 वर्ग फीट रहेगा।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।