लाइव टीवी

Mumbai Highspeed cruise: अब और तेज होगा मुंबई से अलीबाग का सफर, जल्द लॉन्च होगा एशिया का पहला हाई स्पीड क्रूज

Updated Jul 17, 2022 | 13:25 IST

Mumbai Highspeed cruise: मुंबई से अलीबाग का सफर अब और ज्यादा तेज हो जाएगा। एशिया का पहला भारतीय हाई स्पीड क्रूज जल्द ही लॉन्च किया जाएगा जो इस रूट पर चलकर मुंबई की शान बढ़ाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
जल्द लॉन्च होगा एशिया का पहला हाई स्पीड क्रूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • मुंबई से अलीबाग का सफर होगा तेज
  • जल्द शुरू होगी हाई-स्पीड क्रूज सर्विस
  • पहला भारतीय हाई-स्पीड क्रूज होगा

Mumbai Highspeed cruise: राजधानी मुंबई से रायगढ़ जिले के अलीबाग और काशीद-दिघी तक अब क्रूज सफर सुपरफास्ट होने जा रहा है। दरअसल, एशिया का सबसे हाई-स्पीड रो पैक्स क्रूज जल्द लॉन्च होने जा रहा है। सबसे खास बात है कि, यह क्रूज भारतीय होगी। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कोंकण गौरव क्रूज सेवा का एलान किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र कल्याणकर, गौरव क्रूज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गौतम प्रधान, महिंद्र हॉलिडे एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड और महिंद्र लाइफस्पेस के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण नंदा में उपस्थित रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से समुद्री रास्ते से रायगढ़ तक शुरू होने जा रही इस क्रूज सेवा के एक चक्कर में करीब 260 यात्रियों को ले जाया जा सकता है। वहीं इसके साथ ही 20 कारों और 11 मोटरसाइकिलों को भी ले जाने की जगह है। दरअसल, सरकार और इससे संबंधित लोग मुंबई से सटे कोंकण को इंटरनेशनल पर्यटन बनाने की जुगत में हैं। ऐस में ये क्रूज सर्विस इस काम में काफी मददगार साबित होगी। यह क्रूज सर्विस फास्ट तो होगी ही, साथ ही लग्जरी से भी लैस होगी।

यात्रा का समय हो जाएगा बेहद कम, इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट बनाने की तैयारी

जल्द लॉन्च होने जा रहा ये लग्जरी हाई स्पीड क्रूज यात्रियों की यात्रा का समय 6 घंटे से घटाकर आधा कर देगा और करीब 49 मील समुद्री दूसरी तय करेगा। बता दें कि, धीरे-धीरे पर्यटकों को लिए कोंकण एक पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों या देशों से आने वाले टूरिस्टों के लिए भी मुंबई से सटे ये इलाके अब आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। इनमें खासतौर पर रायगढ़ जिले के पश्चिमी तट पर काशीद और अलीबाग के तट खासतौर पर लोकप्रिय है। इसके साथ ही श्रीवर्धन और दिवेगर में हरिहरेश्वर का समुद्री तट भी एक पर्यटन आकर्षण है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।