लाइव टीवी

Mumbai BEST Strike: बेस्ट बस कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, उठाई सैलरी की मांग, नहीं मिल रही सैलरी

Updated Apr 22, 2022 | 22:26 IST

Mumbai BEST Strike: एसटी कर्मियों के बाद अब बेस्ट बसों के कर्मचारियों ने हड़ताल की वजह से मुंबई शहर के कई इलाकों में परिवहन व्यवस्था बिगड़ गई। हड़ताल कर रहे बेस्ट कर्मचारियों का कहना है कि, सात महीनों से सैलरी नहीं मिली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बेस्ट बस हड़ताल का आज दूसरे दिन, लोग परेशान
मुख्य बातें
  • एसटी के बाद मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल
  • बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लोग परेशान
  • हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने की सैलरी की डिमांड  

Mumbai BEST Strike: एसटी कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली बेस्ट बस सर्विस के कर्मचारियों ने भी स्ट्राइक शुरू कर दी है। हड़ताल करने वाले सभी संविदा कर्मचारियों को कहना है कि, उन्हें पिछले सात महीनों से सैलरी नहीं मिली है। इस वजह से उनके जीवन में काफी ज्यादा आर्थिक परेशानियां आ रही हैं।

मुंबई के वडाला, कुर्ला और बांद्रा डिपो में बेस्ट के इन कर्मचारियों ने गुरुवार को अचानक काम बंद करके हड़ताल की शुरुआत की। अचानक कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से इसका काफी ज्यादा प्रभाव बेस्ट की परिवहन व्यवस्था पर पड़ा।

मरीजों को हो रही परेशानी

अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि, संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के बाद भी बेस्ट बसों की सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चल रही हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर इसका काफी असर देखने को मिल रहा है।  दादर रेलवे स्टेशन से टाटा, केईएम अस्पताल के रास्ते चलने वाली बेस्ट बसों का संचालन बंद हो गया है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कहा जा रहा है कि, कर्मचारियों से बात की जा रही है लेकिन अभी तक कोई समाधान निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

सैलेरी न मिलने से परेशान कर्मचारी

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि, कंपनी के जो लोग प्रतिनिधि बनकर हमसे बातचीत के लिए आते हैं, वे हमसे ठीक से संवाद ही नहीं करते। हमारी सैलरी तय तारीख पर नहीं आती है। कर्मचारियों ने कहा कि, उनका घर बेस्ट से मिलने वाली सैलरी से चलता है। ऐसे में सैलरी का देरी से आना, घर में बाकी सदस्यों के लिए संकट बन जाता है। आपको बता दें कि, बेस्ट से पहले एसटी कर्मचारियों ने हड़ताल कर परिहवन व्यवस्था को बिगाड़ दिया था। हालांकि, न्यायालय के आदेश और परिवहन मंत्री के आवाहन के बाद एसटी कर्मचारियों ने अपनी तैनाती पर वापसी शुरू कर दी है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।