लाइव टीवी

Mumbai Fraud: अजब गजब लव! शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने प्रेमिका को ही लूट लिया, पैसे वापस मांगने पर....

Updated Jul 18, 2022 | 14:59 IST

Mumbai Fraud: मुंबई में एक महिला को उसी के प्रेमी ने ठग लिया। जी, हां आरोपी दुबई में डॉक्टर बताया जा रहा है जिसने पीड़िता से पैसे उधार लिए लेकिन वापस नहीं लौटाए। अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने प्रेमिका को ही ठगा
मुख्य बातें
  • मुंबई की महिला को प्रेमी डॉक्टर ने ठगा
  • शादी का झांसा दिए हुए था आरोपी डॉक्टर ने
  • पैसे उधार मांगे लेकिन देते समय किया इनकार

Mumbai Fraud: कभी-कभी आपके करीबी ही आपके साथ कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसपर वाकई भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से भी सामने आया है, जहां एक महिला को उसी शख्स ने ठग लिया, जिसके साथ वह शादी के सपने देख रही थी। आरोपी ने पहले पीड़िता को कुछ आर्थिक मजबूरी बताकर पैसे उधार ले लिए और जब पीड़िता ने वापस मांगे तो उसने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता का समझ आया कि, आरोपी ने प्रेमजाल और शादी का झांसा लेकर उसके साथ ठगी कर ली है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय पीड़ित महिला मुंबई के अंधेरी इलाके की रहने वाली है। महिला की मैट्रिमोनियल साइट पर एक शख्स से जान पहचान हुई थी। आरोपी ने अपनी पहचान अमुदन मनीकम के रूप में बताई और कहा कि, वह दुबई के एक अस्पताल में डॉक्टर है। दोनों की जिसके बाद एक दूसरे के साथ बात होने लगी। इस दौरान आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा भी दिया। सबकुछ ठीक चल रहा था कि, एक दिन आरोपी को पीड़िता ने बताया कि, उसकी सैलेरी आई है। यह बात जानकारी आरोपी ने तुरंत महिला के सामने पैसों की डिमांड रख दी।

 पैसे मांगने पर किया इनकार

आरोपी ने महिला से बताया कि, कोरोना की वजह से वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। ऐसे में आरोपी ने बाद में पैसे लौटाने का वादा करते हुए पीड़िता से करीब दो लाख 60 हजार रुपये उधार ले लिए। कुछ समय तक पीड़िता ने भी पैसा वापस नहीं मांगा। इसी बीच पीड़िता की जॉब चली गई तो उसे भी आर्थिक परेशानी आई। पीड़िता ने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने देने से साफ इनकार कर दिया और गायब हो गया। महिला को उस समय समझ आया कि, आरोपी ने उसे ठग लिया है। जिसके बाद महिला ने सीधा पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।