लाइव टीवी

Mumbai Crime News: नौकरी की तलाश में कोलकाता से मुंबई आई 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Updated Jun 15, 2022 | 17:32 IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप जैसी शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
नौकरी की तलाश में कोलकाता से मुंबई आई लड़की के साथ गैंगरेप
मुख्य बातें
  • मुंबई में विवाहिता के साथ गैंगरेप
  • नौकरी की तलाश में आई थी पीड़िता
  • पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

Mumbai Crime News: राजधानी मुंबई से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 19 साल की विवाहिता के साथ गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता कोलकाता की रहने वाली है, जो बंगाल से एक शख्स के साथ मुंबई नौकरी की तलाश में आई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए बताया कि, एक 19 साल की विवाहित महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई पहुंची थी। कुर्ला इलाके में उसके साथ गैंगरेप किया गया है। इस मामले में नेहरू नगर पुलिस थाने ने गैंगरेप का केस दर्ज किया है। और शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

कोलकाता से रिश्तेदार के साथ थी आई मुंबई

 मुंबई पुलिस ने इस मामले में आगे बताया कि, 19 साल की पीड़िता वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली है। पीड़िता का एक रिश्तेदार उसे नौकरी लगवाने का कहकर वहां से बीते मार्च महीने में मुंबई साथ लाया था। तबसे पीड़िता अपने रिश्तेदार के ठिकाने पर ही रुकी हुई थी। रिश्तेदार की गलत नजर पीड़िता पर पड़ी हुई थी जिसके बाद आखिरकार उसने पीड़िता की आबरू को तार-तार कर दिया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने खुद इस बारे में कहा कि, उसके रिश्तेदार ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर पीड़िता को डराया, धमकाया गया। बलात्कार के बाद पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेप की धाराओं में केस दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच अभी कर रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।