लाइव टीवी

मुंबई : हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की झुलसकर मौत

Updated Nov 07, 2021 | 00:21 IST

मुंबई के कांदिवली इलाके में बहुमंजिला हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग 14वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी, जिसमें सात लोग फंसे हुए थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई : हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की झुलसकर मौत

मुंबई: महाराष्‍ट्र में शनिवार को अग्निकांड की दो बड़ी घटनाएं हुईं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्‍य घायल हो गए। अहमदनगर के एक सरकारी अस्‍पताल के ICU में आग लगने से जहां 11 मरीजों की जान चली गई, वहीं मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदिवली (पश्चिम) स्थित एक 15 मंजिला इमारत में भी आग लग गई, जिसमें झुलसकर दो लोगों की जान चली गई।

मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में मथुरादास रोड पर स्थित 'हंसा हेरिटेज' इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग रात करीब 8:30 बजे लग गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर दमकल वाहनों को रवाना किया। पुलिस के मुताबिक, यहां आग लगने की घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्‍होंने अस्‍पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में आग लगने के बारे में जानकारी मिलने पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंची थीं। इस अग्निकांड में सात लोग फंस गए थे। आग बुझाने के लिए सात दमकल वाहनों को लगाया गया था। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

फिलहाल यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों से लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।