लाइव टीवी

Mumbai : महाराष्ट्र में कोरोना के 10 हजार नए मामले, पुणे में 1 लाख लोग हैं संक्रमित

Updated Aug 01, 2020 | 15:28 IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10,000 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में संक्रमण के कुल मामले एक लाख तक पहुंच गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई कोरोना वायरस अपडेट्स (Source: Pixabay)

मुंबई : महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10,000 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में संक्रमण के कुल मामले एक लाख तक पहुंच गए हैं।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 लाख से ज्यादा हो गई है। इस मामले में पुणे और ठाणे मुंबई से आगे हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को पहली बार एक दिन में सबसे अधिक 11,147 मामले सामने आए थे।

शुक्रवार को आए 10,320 नए मामले उससे कम है। वायरस से और 265 मौतें हुई हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना से मौतों की संख्या 14,994 हो गई है। कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 422,118 हो गई है। ये दोनों आंकड़े देश में सबसे ज्यादा हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के स्लम एरिया में रहने वाले 57 फीसदी लोगों के शरीर में ऐंटीबॉडी विकसित हो गए हैं। इससे पहले दिल्ली में भी हर्ड इम्यूनिटी तैयार होने की खबर सामने आई थी। कोरोना के मामलों में कमी देखकर दिल्ली में भी हर्ड इम्यूनिटी विकसित होने की बात कही गई थी और अब मुंबई में भी कोरोना के कम केसेस आने के बाद वहां पर भी हर्ड इम्यूनिटी विकसित होने का अनुमान जताया जा रहा है।

मुंबई में हुए सीरो सर्वे के मुताबिक झुग्गियों में रहने वाली 57 फीसदी आबादी और इसके इतर रहने वाली 16 फीसदी आबादी के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो गई है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।