लाइव टीवी

मरी हुई सास के गंदे कपड़े पहनने को किया मजबूर, परेशान महिला ने लगा ली फांसी

Updated Oct 22, 2020 | 16:30 IST

Mumbai News: मुंबई में 27 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसे ससुराल वालों ने कथित तौर पर बार-बार परेशान किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Loading ...
ससुराल वालों से परेशान थी महिला
मुख्य बातें
  • घर पर सभी लोग IPL मैच देख रहे थे, महिला ने लगा ली फांसी
  • पति और ससुराल वालों की तरफ से किया जा रहा था उसका शोषण
  • पुलिस ने पति समेत ससुवालों वालों के खिलाफ केस दर्ज किया

नई दिल्ली: मुंबई में सोमवार को एक 27 साल की महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए महिला के पति और ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि आरोपियों ने उसे अपनी सास के गंदे और बिना धुले कपड़ों को पहनने के लिए मजबूर किया। सास की 10 साल पहले मौत हो गई।

मृतका की पहचान हर्षाली के रूप में हुई है। तारदिओ पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर फिरोज बागवान ने कहा, 'हमें अभी तक उस समय का पता नहीं चला है जब उसने फांसी लगाई, क्योंकि उसके पति, ससुर और देवर रात में आईपीएल मैच देख रहे थे और हॉल में ही वे सो गए।'

पुलिस के अनुसार, जब ससुर ने सुबह लगभग 5.30 बजे कमरे में प्रवेश करने की कोशिश की, तो दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद उसने अपने दोनों बेटों को जगाया और दरवाजा खोला और महिला को लटका पाया। वे महिला को नायर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल में आकर आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की।

हर्षाली के माता-पिता जलगांव से हैं। बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद मंगलवार को वे पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई। पिता ने कहा, 'हर्षाली की शादी 1 दिसंबर 2019 को हुई थी। शादी के एक दिन बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। एक दिन उसकी नंद ने उसे अपनी मां की एक पुरानी साड़ी पहनने के लिए मजबूर किया। साड़ी गंदी थी और दुर्गंध दे रही थी। घटना के बाद मेरी बेटी को आघात पहुंचा और वे उसे परेशान करने के लिए ऐसा करते रहे।' 

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। लगातार उत्पीड़न के कारण उसने अपने जीवन को समाप्त करने का फैसला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।