लाइव टीवी

Mumbai road accident news: : मुंबई बनी हादसों की राजधानी, सड़क हादसों में अव्वल

Updated Apr 02, 2022 | 12:39 IST

Economic Capital Mumbai : सड़क हादसों की संख्या में कमी लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे है। राज्य में 2021 में 29 हजार 494 सड़क हादसे में हुए है। जिसमे से 13 हजार 528 यात्री घायल हो चुके है। साथ ही, सिर्फ मुंबई की बात करें तो 2021 में 387 लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंबई में सड़क दुर्घटना के मामले सबसे ज्यादा
मुख्य बातें
  • सड़क हादसों की संख्या में कमी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए जरूरी कदम।
  • महाराष्ट्र में 2021 में 29 हजार 494 सड़क हादसे हुए हैं।
  • 2021 में मुंबई में सड़क हादसे में 387 लोगों की मौत हुई।

Economic Capital Mumbai : महाराष्ट्र में सड़क हादसों की संख्या को कम करने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। युद्ध स्तर पर भी कई हाईवे पर काम चल रहा है। हालांकि हादसों की संख्या में कमी नहीं आई है। राज्य में 2021 में 29 हजार 494 सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें 13 हजार 528 यात्री घायल हुए हैं जबकि 13 हजार 528 यात्रियों की सड़क हादसों में मौत हुई है. उल्लेखनीय है कि राज्य में सबसे ज्यादा हादसे मुंबई में हो रहे हैं. 2021 में मुंबई में 2230 हादसे हुए जिनमें 387 लोगों की मौत हुई। 1942 लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दुर्घटना के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सड़क हादसों की संख्या में पिछले साल 2020 की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि मौतों और चोटों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य में 2020 में 24,971 दुर्घटनाएं, 11,569 मौतें और 19,914 घायल हुए। राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में हर दिन कम से कम 37 से 40 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। उपरोक्त आंकड़ों को देखें तो इन सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या महामारी से भी ज्यादा चौंकाने वाली है।

जिले से सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं: मुंबई: 2 हजार 230, नासिक: 1 हजार 429, पुणे: 1 हजार 363, अहमदनगर: 1 हजार 360, कोल्हापुर: 1 हजार 031, सोलापुर: 945, नागपुर: 969, सतारा: 812, यवतमाल: 755 , नांदेड़: 750

सड़क हादसों के प्रमुख कारण :

1.यातायात नियमों का उल्लंघन

2. तेज गति से वाहन चलाना

3. शराब के प्रभाव में वाहन चलाना


गौरतलब है कि, मुंबई पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी एवं ट्रैफिक जाम से निजात पाने के मकसद से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़कों पर वाहनों को रोककर जांच करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर नाकाबंदी या वैकल्पिक व्यवस्थाओं का इंतजाम कर वाहनों की जांच कर सकती है। बता दें कि, मुंबई में रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए फिलहाल जे.जे फ्लाइओवर, मरीन ड्राइव, वेस्टर्न, ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे, फ्री-वे और बांद्रा-वर्ली सी-लिंक सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों एवं रास्ते पर 80 स्पीड कैमरे लगे हुए हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।