लाइव टीवी

Mumbai Crime News: प्रेमी बना कातिल ! छोटी सी बात पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड और उसकी मां को घोंपा चाकू

Updated Sep 24, 2022 | 11:11 IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की बात नहीं मानी तो सनकी ने चाकू घोंपकर हत्या करने की कोशिश की । इस मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की मां पर भी चाकू से हमला किया है। पीड़ित मां-बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड और उसकी मां की हत्या करने की कोशिश
मुख्य बातें
  • एक लड़की को सनकी बॉयफ्रेंड से प्यार करना भारी पड़ गया
  • बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड और उसकी मां की चाकू घोंप हत्या करने की कोशिश
  • घर जाने की बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Mumbai Crime News: मुंबई में एक बार फिर से प्यार के रिश्ते का हैरान कर देने वाला रूप देखने को मिला है। एक लड़की को सनकी बॉयफ्रेंड से प्यार करना भारी पड़ गया है। एक शख्स ने छोटी सी बात पर अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां को चाकू घोंपकर मारने की कोशिश की है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे शहर की है। पुलिस ने बताया है कि एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां की चाकू से हत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

आरोपी की पहचान सुरेश रामदास वाडेकर के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 22 साल है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 9.45 बजे हुई जब 18 साल की पीड़ित लड़की अपनी मां और बॉयफ्रेंड सुरेश रामदास वाडेकर के साथ घोड़बंदर रोड इलाके में अपने घर में थी।

इस बात पर गुस्सा हो गया था आरोपी

पुलिस ने बताया है कि बुधवार को शहर में बारिश हो रही थी। ऐसे में आरोपी वाडेकर चाहता था कि गर्लफ्रेंड उसके साथ उसके घर जाए और वहीं रहे, लेकिन पीड़िता इस बात के लिए राजी नहीं हुई और उसने कहा कि बारिश बंद होने के बाद वह उसके साथ जाएगी। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वाडेकर पीड़िता की यह बात सुनकर आरोपी नाराज हो गया। गुस्से में उसने रसोई से एक बड़ा चाकू लिया और गर्लफ्रेंड पर हमला कर दिया। इसके बाद जब पीड़ित लड़की की मां ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो सनकी ने उसकी मां पर भी हमला कर दिया।

मां-बेटी का अस्पताल में इलाज जारी

घटना पता चलने के बाद आस-पास के लोग और पड़ोसी तुरंत मां और बेटी को स्थानीय अस्पताल ले लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद मां-बेटी ने आरोपी सुरेश रामदास वाडेकर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुरेश रामदास वाडेकर के खिलाफ आरोपी आईपीसी की धारा 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।