लाइव टीवी

Mumbai News: आखिर जीत गई 'ममता', 9 साल बाद बिछड़ी हुई बेटी से मिली मां, पुलिस ने किडनैपर्स को किया गिरफ्तार

Updated Aug 06, 2022 | 14:36 IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस साढ़े नौ साल पहले लापता हो गई 7 साल की एक बच्ची को ढूंढने में कामयाब रही है। इस मामले में पुलिस ने एक इलेक्ट्रीशियन हैरी डिसूजा और उनकी पत्नी सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूजा का इसलिए अपहरण किया क्योंकि उनके बच्चे नहीं थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जीत गई मुंबई की महिला की ममता, सालों बाद मिली बेटी
मुख्य बातें
  • साढ़े नौ साल पहले लापता हो गई थी 7 साल की एक बच्ची
  • पुलिस ने एक इलेक्ट्रीशियन और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया
  • आरोपी पति-पत्नी ने पूजा का साल 2013 में किया अपहरण

Mumbai Crime News: मुंबई में एक मां की ममता की जीत हुई। सालों पहले किडनैप हुई लाड़ली आखिरकार पुलिस की कोशिशों से उसे मिल गई। दरअसल, मुंबई पुलिस साढ़े नौ साल पहले लापता हो गई 7 साल की एक बच्ची को ढूंढने में कामयाब रही है। इस मामले में पुलिस ने एक इलेक्ट्रीशियन हैरी डिसूजा और उनकी पत्नी सोनी को गिरफ्तार किया है। लापता हुई बच्ची का नाम पूजा गौड़ है, जिसकी उम्र अब 16 साल है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी हैरी डिसूजा और सोनी ने पूजा का उस वक्त अपहरण किया था, जब वह महज 7 साल की थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी पति-पत्नी ने पूजा का साल 2013 में अपहरण किया। इसके बाद से उसकी मां बेटी का तलाश कर रही थी। अब लापता लड़की को उसकी असली मां और भाई-बहनों को सौंप दिया है, जो मुंबई के घनी आबादी वाले जुहू गली इलाके में रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की मदद

पुलिस ने बताया है कि डीएन नगर पुलिस स्टेशन की फाइलों में दर्ज 166वीं लापता नाबालिग लड़की में से पूजा गौड़ का एकमात्र अनसुलझा मामला था। पूजा के पिता और दादा-दादी का पिछले साल निधन हो गया था। पुलिस ने बताया है कि स्थानीय लोगों की सूचना से पुलिस को आरोपी दंपत्ति द्वारा अगवा की गई लड़की को छुड़ाने में मदद मिली। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने पूजा का इसलिए अपहरण किया क्योंकि उनके बच्चे नहीं थे।

खुद का बच्चा हुआ तो पूजा को बना दिया नौकरानी 

हालांकि कुछ वक्त बाद आरोपी पति और पत्नी को एक बच्चा हो गया। इसके बाद वह पूजा से अपने घर का काम करवाने लगे। इतना ही नहीं उसे अन्य जगहों पर भी काम करने के लिए भेजने लगे। सात साल की पूजा का आरोपियों ने स्कूल जाते वक्त अपहरण किया था। पुलिस ने बताया है कि साल 2008 से लेकर 2015 के बीच करीब 166 लापता लड़कियों के केस आए थे। उस वक्त पुलिस 165 केस सुलझाने में कामयाब रही थी, लेकिन यह इकलौता केस था जो सुलझा नहीं था। पुलिस के मुताबिक पूजा के भाई रोहित ने उसे आखिरी बार तब देखा था, जब उसका अपहरण हो गया था।   

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।