लाइव टीवी

Mumbai: कहीं आपके पास भी तो नहीं है 100-200 के जाली नोट? 7 लाख रुपए के नकली नोटों संग सेल्समैन गिरफ्तार

Updated Sep 19, 2022 | 14:07 IST

Mumbai Crime News: पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो सेल्समैन बन नकली नोट की छपाई कर रहा था और मार्केट में उनका प्रसार कर रहा था। पुलिस को छापेमारी के दौरान एक प्रिंटर, लैपटॉप, कागज और नकली नोट मिले हैं। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सेल्समैन के पास से मिले सात लाख के नकली नोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • सेल्समैन बन नकली नोट की छपाई करे वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • सेल्समैन बन मार्केट में आरोपी कर रहा था नकली नोट का प्रसार
  • आरोपी के पास से पुलिस को 200, 100 रुपये और 50 रुपये के नकली नोट मिले

Mumbai Crime News: अगर आप अपनी जेब में 100 और 200 रुपये का नोट लेकर घूम रहे हैं तो जरा एक बार इसकी ठीक से जांच कर रहें, कहीं वो नकली न निकल जाए। क्योंकि मुंबई शहर में एक शातिर नकली नोटों को मार्केट में तेजी फैला रहा है। नकली नोट बनाने और उसका प्रसार करने वालों पर पुलिस हमेशा से शिकंजा कसती रहती है। बावजूद इसके बदमाशों के इरादे बुलंद रहते हैं।

अब एक बार फिर से मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। शख्स पर नकली नोट छापने और उसका प्रसार करने का आरोप है। घटना मानखुर्द पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सात लाख रुपये के जाली नोट छापकर बाजार में बेचने के आरोप में 22 साल के एक सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित मनोज शाह के तौर हुई है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

रोहित मनोज शाह मुंबई  के कांदिवली का रहने वाला है। एक सूचना के आधार पर मानखुर्द पुलिस ने उस पर कार्रवाई की। मौके पर रोहित मनोज शाह के घर से पुलिस को 200, 100 और 50 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस को छापेमारी के दौरान एक प्रिंटर, लैपटॉप, कागज और नकली नोट मिले हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई थी। गुप्त सूचना के अनुसार जिस स्थान पर नकली नोट बनाए जा रहे थे, वह मानखुर्द के ज्योतिर्लिंग नगर में थी।

नकली करेंसी को बनाने की चीजें बरामद

मानखुर्द पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि रोहित शाह को उस जगह से हिरासत में लिया है, जहां वह मानखुर्द इलाके में सेल्समैन का काम करता था। सबूत के तौर पर इस नकली करेंसी को बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सारी संपत्ति जब्त कर ली गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने शाह के खिलाफ धारा 489 ए (नकली नोट या बैंक नोट), 489 बी (असली, जाली, या नकली नोट या बैंक नोट के रूप में उपयोग करना) और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।