लाइव टीवी

मुंबई में दिल दहला देने वाला मामला, पूरे परिवार ने एक साथ की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस को ये मिले अहम सुराग

Updated Jul 30, 2022 | 12:38 IST

Mumbai Crime News: एक शख्स ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके अलावा घर में पत्नी और दो बच्चे भी मृत पाए गए हैं। मृतक पूर्वी मुंबई के गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में रहता था। मृतक शकील खान अपने घर पर ही एक किराने की दुकान चलाता था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में पूरे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या
मुख्य बातें
  • शख्स ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • पत्नी और बच्चों की मौत जहर खाने से हुई
  • मृतक पूर्वी मुंबई के गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में रहता था

Mumbai Crime News: देश में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो झकझोर देने वाली होती। वहीं कुछ हैरान कर देने वाली भी घटना होती है, जिसपर लोगों को बिल्कुल यकीन नहीं होता है। ऐसी ही एक घटना मुंबई में हुई है, जो काफी हैरान कर देने वाली है। एक शख्स ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके अलावा घर में पत्नी और दो बच्चे भी मृत पाए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी और बच्चों की मौत जहर खाने से हुई है। 

मामला मुंबई के उपनगर गोवंडी का है। जहां 34 साल का शख्स और उसका पूरा परिवार मृत पाया गया है। इन सभी की मौत शुक्रवार सुबह को हुई है। मृतक पूर्वी मुंबई के गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में रहता था। 

आत्महत्या के कारण पर अभी तक सस्पेंस

पुलिस ने मृतकों की पहचान करते हुए कहा है कि, शकील जलील खान फंदे से लटका हुआ पाया गया है, जबकि उसकी पत्नी रजिया (30) और बच्चे सरफराज (7 साल) और बेटी अतीशा (3 साल) भी घर के अंदर मृत पाए गए। पुलिस को शक है कि या तो शकील ने उन्हें जहर देकर मार डाला है, या फिर उन्होंने खुद एक तरल जहर पिया है। मामले में पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि, पारिवारिक आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

भाई को पता चला घटना

पुलिस ने बताया है कि, शकील खान अपने घर पर ही एक किराने की दुकान चलाता था और देर रात तक दुकान खुली रखता था। मौत का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब शकील खान का भाई उसके घर गया। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद देखा था। इसके बाद उसने गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद उसने किसी तरह घर के अंदर दस्तक दी, जिसे देकर शकील खान का भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।