लाइव टीवी

Mumbai News: नवजात को दूध नहीं पिलाया तो पति ने कर दी हत्या, मर्डर को हादसे का दिया रुप

Updated Jul 22, 2020 | 15:00 IST

Mumbai News: मुंबई के भिवंडी में एक शख्स ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने अपने नवजात को दूध नहीं पिलाया था। बाद में उसने मर्डर को हादसे का रुप देने की कोशिश की।

Loading ...
मुंबई क्राइम न्यूज
मुख्य बातें
  • 1 साल के नवजात को दूध पिलाने से किया मना तो पति ने पत्नी की कर दी हत्या
  • लोहे के रॉड से मार कर पति ने कर दी अपनी पत्नी की हत्या
  • हत्या करने के बाद आरोपी ने इस पूरे वारदात को हादसे का रुप देने का प्रयास किया

मुंबई : मुंबई के भिवंडी इलाके में 25 वर्षीय एक शख्स को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान भजन सिंह के रुप में हुई है जो भिवंडी के पूरणा का रहने वाला है। सिंह पहले रविवार को कलवा में अपनी पत्नी को लेकर सीएस हॉस्पिटल पहुंचा था। अस्पताल पहुंच कर उसने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी पूजा बाथरुम में गिर गई है। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।

जब पुलिस आई तो उन्होंने मृतका के शरीर पर चोट के निशान देखे। पति से पूछताछ करने पर उसने कुछ क्लियर नहीं बताया। सुबह 4 बजे के करीब पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बाथरुम में गई थी तभी फिसल कर गिर गई और उसकी आंखों में चोट लग गई। उसने बताया कि इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की बॉडी की जांच करने पर पता चला कि उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पुलिस को भजन सिंह के दावे पर शक हुआ उन्हें लगा कि भजन सिंह झूठ बोल रहा है कि पूजा बाथरुम में फिसल कर गिर गई है। 

पुलिस ने पता लगाया कि संदिग्ध अक्सर गुरुद्वारा जाया करता था। वहां के पुजारी से बाच चीत करने के बाद फिर से भजन सिंह से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि उसकी पत्नी 1 साल के उसके बच्ची को दूध पिलाने से मना कर देती थी इसलिए उसने लोहे के रॉड से मार कर उसकी हत्या कर दी।

उसने बताया कि जब उसने दूध पिलाने से मना कर दिया तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। मामले की सच्चाई बाहर आने के बाद नारपोली पुलिस ने मर्डर के आरोप में भजन सिंह को हिरासत में ले लिया।
 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।