लाइव टीवी

Mumbai Crime: 'फ्रेंडशिप क्लब' के जरिए लोगों को ठगने वाला व्यक्ति यूपी से गिरफ्तार, अलग तरीके से करता था ठगी

Updated Aug 26, 2022 | 13:38 IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने एक अलग तरह के ठग को गिरफ्तार किया है, जो लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'फ्रेंडशिप क्लब' के जरिए ठगी करता था। इस शख्स को मुंबई की प्रवर्तन निर्देशनालय की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को लगाता था चूना, गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • मुंबई पुलिस ने एक अलग तरह के ठग को गिरफ्तार किया
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'फ्रेंडशिप क्लब' के जरिए करता था ठगी
  • क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया

Mumbai Crime News: देश में हर तरह के चोरी, डकैती और ठगी का मामले बढ़ते जा रहे हैं। बदमाश मासूम लोगों को लूटने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। हालांकि पुलिस ऐसे बदमाशों पर अपनी नजर रखती हैं, बावजूद इसके वह बहुत से लोगों को लूटने में कामयाब हो जाते हैं। अब मुंबई पुलिस ने एक अलग तरह के ठग को गिरफ्तार किया है, जो लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'फ्रेंडशिप क्लब' के जरिए ठगी करता था। 

इस शख्स को मुंबई की प्रवर्तन निर्देशनालय की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक दयाशंकर सिंह के तौर पर हुई है जिसकी उम्र 29 साल है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी अभिषेक दयाशंकर सिंह सोशल मीडिया पर 'गीता फ्रेंडशिप क्लब' चलाता था। 

इस तरह लोगों के साथ करता था ठगी

इस 'फ्रेंडशिप क्लब' के जरिए वह लोगों से महिलाओं के साथ यौन संबंधन बनवाने का वादा कर मोटे पैसे ऐंठता था। इतना ही नहीं वह इस 'फ्रेंडशिप क्लब' का सदस्य बनने के लिए भी कमीशन के दौर पर लोगों से अच्छे पैसे लेता था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, अभिषेक दयाशंकर सिंह पर आरोप है कि, उसने लोगों को अपने 'गीता फ्रेंडशिप क्लब' में शामिल और महिलाओं से यौन संबंधों बनवाने का वादा कर 30,000 रुपये ऐंठे थे। वह 'फ्रेंडशिप क्लब' की सदस्यता, बॉडी मसाज किट और क्लब कमीशन के लिए भी लोगों से कई हजार रुपये चार्ज कर रहा था।

मुंबई पुलिस ने शातिर बदमाश को ऐसे पकड़ा

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा है कि, हमने अभिषेक दयाशंकर सिंह के मोबाइल फोन नंबर पर ध्यान दिया और उसे यूपी तक ट्रैक किया। उसकी लोकेशन का पता चलने के बाद मुंबई पुलिस ने एक टीम का गठन किया। इसके बाद आरोपी अभिषेक दयाशंकर सिंह को मुंबई पुलिस ने उसे यूपी के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि, उसके खिलाफ आजाद मैदान पुलिस थाने में धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।