लाइव टीवी

Mumbai: नाबालिग लड़की का उत्पीड़न करने वाला चपरासी गिरफ्तार, गंदा काम करने के बाद देता था जान से मारने की धमकी

Updated Sep 11, 2022 | 21:32 IST

Mumbai Crime: मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल का चपरासी 10वीं क्लास की नाबालिग छात्रा का महीनों से यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में स्कूल का चपरासी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • स्कूल का चपरासी करता था गंदी हरकत
  • मुंह खोलने पर देता था जान से मारने की धमकी
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

Mumbai Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक मशहूर स्कूल में 35 वर्षीय चपरासी एक 10वीं क्लास की नाबालिग छात्रा का कई महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी चपरासी छात्रा को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आखिरकार पीड़िता के घरवालों को इस बारे में पता चल गया जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में बच्ची की मां ने उसे रोते हुए देखा था। उसने कारण पूछा तो सहमी पीड़िता ने सारा दर्द बता दिया। पीड़िता की बात सुनकर मां सन्न रह गई। पीड़िता के घरवाले तुरंत पुलिस थाने पहुंचे और मामले में केस दर्ज कराया। 

जान से मारने की दी थी धमकी

पुलिस के अनुसार, आरोपी विरार का रहने वाला है। आरोपी ने पहले पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया और फिर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी पीड़िता को स्कूल के टॉयलेट में ले जाता था और उसके साथ गंदा काम करता था। इसके साथ ही पीड़िता को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को ये बात बताई तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कहती थी। इतना ही नहीं, आरोपी पीड़िता को वीडियो कॉल करता और उससे कपड़े उतरवाने के लिए कहता था। इस अपराध के लिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट भी लगाया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराएं लगाई हैं। गामदेवी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसे 14 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।