लाइव टीवी

Mumbai Crime: छोटा सा मुद्दा बना जान का दुश्मन, पत्नी की हत्या कर पति हो गया फरार, इतनी सी बात पर हुआ विवाद

Updated Aug 16, 2022 | 13:48 IST

Mumbai Crime News: एक जालिम पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मामला मुंबई के जेजे मार्ग के इमामवाड़ा इलाके का है। एक 33 वर्षीय शख्स ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या
मुख्य बातें
  • जालिम पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा
  • मामला मुंबई के जेजे मार्ग के इमामवाड़ा इलाके का
  • दोनों के बीच अक्सर छोटी- छोटी बातों पर झगड़े हुआ करते थे

Mumbai Crime News: पति और पत्नी के रिश्ते का बेहद खास माना जाता है, लेकिन यही रिश्ता कभी-कभी एक दूसरे की जान ले लेता है। मुंबई में पति और पत्नी का रिश्ते ताड़-ताड़ हो गया है। यहां एक जालिम पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मामला मुंबई के जेजे मार्ग के इमामवाड़ा इलाके का है। एक 33 वर्षीय शख्स ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंजिला शेख (30) के रूप में हुई है, जो अपने पति सुखचंद शेख उर्फ मुख्तार (33) के साथ जेजे मार्ग के इमामवाड़ा इलाके में रहती थी। पति-पत्नी, दोनों निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम करते थे। दोनों के बीच अक्सर छोटी- छोटी बातों पर झगड़े हुआ करते थे। 

पड़ोसियों ने दी पुलिस को मामले की जानकारी

पुलिस ने बताया है कि आरोपी मुख्तार पत्नी मंजिला शेख की हत्या कर फरार हो गया है। घटना 13 से 14 अगस्त की रात के बीच की है, जब मुख्तार ने गुस्से में आकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। घटना का खुलासा रविवार की तड़के उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने मुख्तार के घर का दरवाजा खुला देखा और उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी थी। जेजे मार्ग पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे ने कहा कि पड़ोसियों ने उसकी जांच की और उसके साथ गड़बड़ी की आशंका जताई और हमें इसकी सूचना दी।

हत्या के बाद आरोपी फरार

सालुंखे ने कहा है कि पड़ोसियों में से एक ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि जब भी मुख्तार शराब के नशे में घर आता था, तो वह और उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। घटना वाले दिन रात में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और इसके बाद मुख्तार इलाके से फरार हो गया है। चूंकि वह फरार है, ऐसा माना जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला था, पुलिस अधिकारी ने कहा, उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान हैं सालुंखे ने कहा कि हमने मुख्तार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।