लाइव टीवी

गर्लफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर होने के शक में सनकी ब्वॉयफ्रेंड को आया गुस्सा, उठाया ये खतरनाक कदम

Updated Jul 29, 2022 | 15:16 IST

Mumbai Crime News: एक सनकी आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है। ब्वॉयफ्रेंड को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और शख्स के साथ अफेयर है। पुलिस ने उसे 12 घंटे के अंदर मानखुर्द से दोपहर में गिरफ्तार कर हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
अफेयर होने के शक में ब्वॉयफ्रेंड ने ले ली गर्लफ्रेंड की जान
मुख्य बातें
  • सनकी आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
  • ब्वॉयफ्रेंड को था गर्लफ्रेंड का किसी और शख्स के साथ अफेयर होने का शक
  • ब्वॉयफ्रेंड करना चाहता था गर्लफ्रेंड से शादी

Mumbai Crime News: लोगों की जिंदगी में प्यार भरा रिश्ता कब खूनी रिश्ते में बदल जाए किसी को नहीं पता होता है। बहुत बार लोग प्यार के समुद्र में इतना डूब जाते हैं कि वह इंसानियत को भी भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है, जहां एक सनकी आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है। ब्वॉयफ्रेंड को शक था कि, उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और शख्स के साथ अफेयर है। 

घटना मुंबई के उपनगर कांदिवली की है। एक 27 साल की महिला की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि आरोपी को शक था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है। इस मामले में पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी और महिला ने की थी शादी की प्लामिंग

आरोपी ब्वॉयफ्रेंड की पहचान अखिलेश प्यारेलाल गौतम (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे 12 घंटे के अंदर मानखुर्द से दोपहर में गिरफ्तार कर हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गौतम और मृतक महिला मनीषा जायसवार (27) एक रिश्ते में थे और निकट भविष्य में दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि गौतम को बहुत बार शक हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और के साथ भी अफेयर है। इस बात को लेकर दोनों में बहुत बार झगड़ा और बहस भी हो चुकी थी। 

बेरहमी से काटा गला

गुरुवार की तड़के आरोपी गौतम कांदिवली उपनगर स्थित महिला के घर पर गया और बहस के बाद उसका गला काट दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्रवेश से पहले मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर पर दो गंभीर चोटें थीं, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया और मृतका के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। महिला के बारे में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया और हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।