लाइव टीवी

बेरहम निकला पति, जालिम ने भाई संग पत्नी का किया कत्ल, फिर तालाब में डाल दी बॉडी, एक गलती ने पकड़वाया

Updated Aug 02, 2022 | 13:43 IST

Mumbai Crime News: उरण पुलिस ने एक 34 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। आरोपी की पहचान समाधान कटकरी के रूप में हुई है। आरोपी ने पत्नी की जम्बुल पाड़ा के पास मौजूद एक तालाब में धक्का देकर हत्या की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जल्लाद पति ने इस छोटी सी बात पर कर डाला पत्नी का कत्ल
मुख्य बातें
  • उरण पुलिस ने एक 34 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है
  • आरोपी ने पत्नी को एक तालाब में धक्का देकर हत्या की
  • आरोपी पति के साथ उसका भाई और दोस्त भी शामिल था

Mumbai Crime News: देश में ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो दिल दहला देती हैं। इन घटनाओं में कोई और नहीं बल्कि अपने करीबी या फिर रिश्तेदार ही शामिल होते हैं। सोचिए क्या हो अगर आपको हमेशा प्यार करने वाला आपकी जान का दुश्मन बन जाए। ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है, जहां एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस अपराध में आरोपी पति के साथ उसका भाई और दोस्त भी शामिल था। 

मामला नवी मुंबई का है। यहां उरण पुलिस ने एक 34 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। आरोपी की पहचान समाधान कटकरी के रूप में हुई है। वह ईंट के भट्टे पर काम करता है। 

आरोपी के भाई और दोस्त ने भी उसका साथ दिया

समाधान कटकरी ने पत्नी की जम्बुल पाड़ा के पास मौजूद एक तालाब में धक्का देकर हत्या की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना को अंजाम देने में आरोपी के भाई और दोस्त ने भी उसका साथ दिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया है कि महिला के शव को उसके रिश्तेदारों को बताए बिना तालाब के पास गुप्त रूप से दफनाने के आरोप में समाधान कटकरी के भाई और एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है।  

पति को हुआ पत्नी पर धोखा देने का शक

उसका भाई नवनाथ काटकरी (29) और दोस्त गजानन काटकरी (29) सभी ईंट के भट्ठे पर मजदूर थे। मृतक महिला की पहचान विजया वाघमारे (34) के रूप में हुई है। वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे ने बताया कि, समाधान कटकरी मृतक महिला का दूसरा पति था। विजया वाघमारे के चचेरे भाई सुरेश हिलाम (33) को इस बारे में तब पता चलता जब उसकी हत्या के बारे में एक अज्ञात फोन करने वाले ने सूचित किया। बाद में समाधान कटकरी ने हिलम से अपनी पत्नी की हत्या की बात को कबूल किया क्योंकि आरोपी पति को अपनी पत्नी पर शख था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसे धोखा दे रही थी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।