लाइव टीवी

Mumbai Crime News: नहीं रुक रहा है किसानों की आत्महत्या का सिलसिला, 4 दिन में 4 किसानों ने ली खुद की जान

Updated Sep 07, 2022 | 14:16 IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी किसान की आत्महत्या की खबरें सुनने के मिल चुके हैं। फसल खराब होने और बढ़ते कर्ज के कारण बीते 4 दिन में 4 किसान खुद की जान ले चुके हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
कर्ज के कारण चार दिन में चार किसानों ने की आत्महत्या
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र में किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा
  • बढ़ते कर्ज के कारण बीते 4 दिन में 4 किसान खुद की जान ले चुके हैं
  • लगातार फसल खराब होने के कारण परेशान हैं किसान

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र में किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी किसान की आत्महत्या की खबरें सुनने को मिल रही हैं। फसल खराब होने और बढ़ते कर्ज के कारण बीते 4 दिन में 4 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। नागपुर में फसल खराब होने और बढ़ते कर्ज के कारण 52 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान जिले के नरखेड़ तहसील के लोहारा गांव निवासी ईश्वरदास नारायण दास बंगारे के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक बांगरे ने सोमवार सुबह पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया है कि, किसान ने साल 2016 में एक निजी वित्त कंपनी से कर्ज लिया था और लगातार फसल खराब होने के कारण परेशान था।

किसान पर तीन लाख रुपये का था कर्ज

फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। वहीं इससे पहले भी नागपुर में दो दिनों में फसल खराब और कर्ज होने की वजह से अलग-अलग घटनाओं में तीन सीमांत किसानों ने आत्महत्या की। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। आत्महत्या की यह घटनाएं अरोली, जलालखेड़ा और केलवाड़ थाना क्षेत्रों में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार को विट्ठलराव उमरकर (62) जलालखेड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडा गांव में अपने घर में पंखे से लटके मिले। जलालखेड़ा थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने जानकारी दी कि, उमरकर पर तीन लाख रुपये का कर्ज था। भारी बारिश की वजह से उसकी फसल खराब हो गई थी, जिससे वह परेशान था।

रिश्तेदारों से लिया था कर्ज

वहीं तीसरी घटना में मौदा तहसील के टांडा गांव में रविवार शाम को कृष्णा सयाम (36) नाम के एक किसान पेड़ से लटककर आत्महत्या की। मामले पर अरोली पुलिस थाने ने कहा है कि, सयाम ने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लिया था, जो उसे चुकाने के लिए मजबूर कर रहे थे। जिसके चलते उसने रविवार शाम को पेड़ से फंदा डालकर फांसी लगा ली। चौथी घटना में केलवाड़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव के निवासी अशोक सरवे (35) ने फसल खराब होने की वजह से अपने ही खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले पर पुलिस ने कहा कि, सरवे ने एक बीमा कंपनी से कर्ज लिया था, लेकिन बारिश से फसल खराब होने के बाद उसने खेत में जहर खाकर अपनी जान दे दी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।