लाइव टीवी

Mumbai Property Tax : प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों पर शिकंजा कसेगी BMC, नीलाम की जाएगी संपत्ति

Updated Mar 31, 2022 | 18:44 IST

Mumbai Property Tax:मुंबई महानगर पालिका ने प्रॉपर्टी टैक्स न देने वालों पर शिकंजा कसा है। अब प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर संपत्ति नीलाम की जाएगी। मनपा (BMC) का 6,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य है और अब तक 5,030 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों पर शिकंजा कसेगी BMC
मुख्य बातें
  • प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने वालों पर सख्त BMC
  • Tax ना देने वालों की नीलाम की जाएगी संपत्ति
  • नीलामी से 6 हजार करोड़ की वसूली में महानगर पालिका

Mumbai Property Tax: देश की सबसे बड़ी महानगर पालिका में शामिल बृन्हमुंबई महानगर पालिका (BMC) में करीब 20,000 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। कोरोना वायरस और बिल्डरों और ठेकेदारों के बकाए चलते BMC का स्थाई समिति कैश की किल्लत से जूझ रहा है। ऐसे हालात में BMC प्रशासन जल्द ही डिफॉल्टरों की संपत्ति को नीलाम करेगा।

गौरतलब है कि इस साल मुंबई महानगर पालिका अपने प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन के टारगेट को पूरा करने में चूक गया है। इस साल मुंबई महानगर पालिका को केवल 5,030 करोड़ रुपये ही कलेक्ट कर पाया है। इसके पास आज 31 मार्च आखिरी रिकवर करने का समय है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, ज्यादातर बकाया कुछ बिल्डरों, होटल कारोबारियों और कमर्शियल कॉम्पलेक्स का है। इसमें कुछ लोगों का तो साल 2010 से बकाया है।

बीएमसी ने जप्त की संपत्ति 

बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स (Profit Tax) न भरने वाले कई लोगों की संपत्तियों को जप्त कर लिया है। वहीं अब संपत्ति कर के बकाया की वसूली के लिए मनपा ने अब संपत्ति मालिको को बकाया चुकाने के लिए 15 दिन का अंतिम नोटिस भेजा है। बीएमसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि इस अवधि के भीतर बकाया का भुगतान नहीं किया जाता है, तो जप्त संपत्ति की नीलामी की जाएगी।

संपत्ति की कीमत निर्धारित करने के लिए बनेगा संगठन

इस बारे में उर्वरक संग्रहण एवं निर्धारण विभाग के संयुक्त आयुक्त सुनील धामने ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति की कीमत निर्धारित करने के लिए जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर संगठन की नियुक्ति की जाएगी। बकाया से संपत्ति कर की वसूली के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। योजना के तहत इस साल संपत्ति की वसूली के लिए 6,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के मुताबिक अब तक 5,030 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। यानी करीब 84 फीसदी वसूली नगर प्रशासन ने पूरी कर ली है।

बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए नगर पालिका द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक पांच हजार 821 संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इनमें भवन, भूखंड, कार्यालय, हेलीकॉप्टर, वाहन, कंप्यूटर, एसी शामिल हैं। इसमें 3,978 करोड़ रुपये का बकाया है। अब तक 728 करोड़ रुपये का बकाया वसूल किया जा चुका है। इन संपत्तियों की नीलामी के लिए निगम ने कानून में प्रावधान भी किया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।