लाइव टीवी

Mumbai gangrape: मॉर्निंग वाक पर गई थी किशोरी, 3 लोगों ने अगवा कर किया सामूहिक दुष्‍कर्म

Updated Nov 20, 2019 | 16:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai crime: मुंबई में मॉर्निंग वाक पर गई एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Mumbai gangrape: मुंबई में मॉर्निंग वाक पर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
मुख्य बातें
  • मुंबई के नालासोपारा इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है
  • लड़की अपने दोस्‍तों के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली थी, जब कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया
  • पीड़‍िता के दोस्‍तों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, आरोपियों ने उन्‍हें भी बुरी तरह पीटा

मुंबई : मुंबई के नालासोपारा में एक किशोरी के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसके साथ इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब वह अपने पांच दोस्‍तों के साथ सुबह के सैर के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्‍ते में कुछ लोग आए और चाकू दिखाकर उसे जबरन अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसके दोस्‍तों को भी बुरी तरह पीटा, जिन्‍होंने बाद में पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब लड़की अपने दोस्‍तों के साथ सुबह की सैर पर निकली थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्‍य की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि वह अपने दोस्‍तों के साथ मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी, जब कुछ लोग वहां पहुंचे और लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहा। उसने इनकार किया और उसके दोस्‍तों ने भी आपत्ति जताई तो आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और धमकाते हुए जबरन उसे ऑटोरिक्‍शा में बिठा लिया।

इसके बाद वे उसे नालासोपारा में ही चौथी मंजिल के एक फ्लैट में ले गए, जहां शाम 5 बजे तक बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। इस बीच लड़की के दोस्‍तों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए रात तक पुलिस पीड़‍िता के पास पहुंची, जिसके बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया। पुलिस को उसके बारे में जानकारी फोन के लोकेशन से मिली। आरोपियों को रविवार शाम नालासोपारा के विभ‍िन्‍न इलाकों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की उम्र 20-25 साल के आसपास बताई जा रही है।

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ड्रग एडिक्‍ट हो सकते हैं। फिलहाल यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है कि लड़की उनमें से किसी को जानती थी या नहीं। इस मामले में ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर की भूमिका को भी खारिज नहीं किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की पूरी जांच में जुटी है। ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि उस फ्लैट को बंद कर दिया गया है, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।