लाइव टीवी

Mumbai Police Jobs: अच्छी खबर ! महाराष्ट्र पुलिस में 12,500 पदों पर निकली भर्ती, प्रकिया शुरू

Updated Mar 15, 2022 | 16:25 IST

Mumbai Police Jobs: महाराष्ट्र पुलिस में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस के 12,500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Loading ...
गृहमंत्री शंभुराज देसाई
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र पुलिस में 12,500 पदों पर भर्ती शुरू
  • महाराष्ट्र के गृहमंत्री शंभुराज देसाई ने पुलिस भर्ती की दी जानकारी
  • साथ ही पुलिस को अच्छी बाइक और गाड़ी मुहैया कराई जाएंगी

Mumbai Police Jobs: महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस में बंपर भर्ती निकाली है। महाराष्ट्र पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है। राज्य सरकार कानून ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह भर्ती निकाली है। गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने विधान परिषद में कहा कि, कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पुलिस बल को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। सरकार ने प्रदेश में मुंबई पुलिस के 12,500 पदों पर यह भर्ती निकाली है।

गृहमंत्री शंभुराज देसाई ने विधान परिषद में नियम 260 के तहत पेश कानून-व्यवस्था प्रस्ताव का जवाब देते हुए बोल रहे थे। तब देसाई ने कहा कि, राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस बल ने भी कोरोना के कार्यकाल में काम का दबाव देखा है।

कोरोना ने कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित किया। कोरोना काल में सबसे विपरीत परिस्थितियों में पुलिस बल ने बहुत अच्छा काम किया है। देसाई ने सदन को बताया कि, पुलिस बल पर मानसिक और शारीरिक तनाव कम करने के लिए महिलाएं आठ घंटे ड्यूटी पर थीं। सरकार का इरादा पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने का है। इसके तहत वर्ष 2019-2020 में घरकुला के लिए पुलिस बल को 250 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। 2020-21 में 400 करोड़ रुपये, 2021-2022 में 800 करोड़ रुपये और 2022-23 बजट सत्र में 1000 करोड़ रुपये। देसाई ने यह भी कहा कि, पुलिस बल को अच्छी गुणवत्ता वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

7,231 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

स्वास्थ्य, म्हाडा, शिक्षा विभाग पेपर फूटी मामले में अपराध दर्ज किए गए हैं। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में देसाई ने कहा कि, इन मामलों की और जांच की जा रही है और दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस बल में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 12,500 पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। देसाई ने कहा कि, 7,231 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर, सदस्य गोपीचंद पडलकर, निरंजन दावखरे और प्रवीण दटके मौजूद थे।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।