लाइव टीवी

Mumbai Police : शाबाश मुंबई पुलिस! 600 फीट से कूदने जा रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ने यूं बचाई जान

Updated May 18, 2022 | 18:50 IST

Mumbai Police : मुंबई में एक पहाड़ी पर चढ़कर अपनी जान देने जा रहे युवक को पुलिस ने महज 12 मिनट में लोकेशन पर पहुंचकर बचा लिया। युवक अपनी पत्नी के साथ हुए झगड़े से नाराज था और सुसाइड करने के लिए निकला था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड करने जा रहे पति को मुंबई पुलिस ने बचाया
मुख्य बातें
  • पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड करने जा रहा था पति
  • मुंबई पुलिस ने महज 12 मिनट में कर लिया रेस्क्यू
  • पत्नी का फोन लगातार बिजी रहने से परेशान था पति

Mumbai Police : अपनी बहादुरी और सूझबूझ के लिए मशहूर मुंबई पुलिस ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिखाया है। दरअसल, एक शख्स अपनी बीवी से झगड़े के बाद आत्महत्या के लि पहाड़ पर चढ़ गया लेकिन उसके कूदने से पहले ही चार पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर जान बचा ली। आत्महत्या करने जा रहा शख्स अपने पत्नी का फोन लगातार बिजी होने से तनाव में था और झगड़ा करने के बाद आत्महत्या करने निकला था। हालांकि, उसकी पत्नी से समय से पुलिस का इमरजेंसी नंबर मिला लिया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। 
 
मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवक ने हाल ही में शादी की थी। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी का अक्सर फोन बिज रहता है जिस वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। 17 मई को भी वसई इलाके में दोनों का इस बात पर झगड़ा हुआ जिसके बाद युवक ने अपनी जिंदगी खत्म करने का सोच लिया। जिसके बाद वो वसई स्थित 600 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर चढ़ गया और अपनी पत्नी को फोन पर सुसाइड करने की धमकी देने लगा। पत्नी ने घबराकर इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। कंट्रोल रूम से उस इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी राजेंद्र ककाड़े और जयवंत खांडवी को सूचना दी गई।

युवक को ऐसे बचाया

पुलिसकर्मियों ने युवक की पत्नी से संपर्क किया और कहा कि वह अपने पति का पीछा न करे क्योंकि उसका पति लगातार धमकी दे रहा था कि अगर उसने पीछा किया तो अपनी जान दे देगा। पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रैक की और वहां तक पहुंच गए। हालांकि, युवक पहाड़ी के ऊपर जाकर बैठा था, इसिलए पुलिसकर्मियों को सीधा चढ़कर ही ऊपर पहुंचना पड़ा। इतने में ही सूचना मिलते ही दो अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। उस समय युवक पहाड़ी पर बैठा था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाई और उस पुलिसकर्मी को उसके पास भेजा तो सादे कपड़ों में था, जिससे उसे शक न हो ये पुलिस से है। अगर उसे शक हो जाता तो वह घबराकर या गु्स्से में आकर वहां से कूद सकता था।

12 मिनट में बचाई जान

सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी ने युवक को देखा और धीरे से उसे पकड़कर वहां से अलग कर दिया। और आखिरकार युवक की जान बचा ली गई। सबसे खास बात है कि मुंबई पुलिस ने सिर्फ 12 मिनट में युवक को पहाड़ी पर से कूदने से बचा लिया। बचाने के बाद युवक ने पुलिस से अपनी परेशानी बताई और साथ ही कहा कि अब वह आगे कभी ऐसा कदम नहीं उठाएगा। वहीं युवक की पत्नी ने पुलिस की सरहना की और कहा कि अगर पति आत्महत्या कर लेता तो वह अकेली रह जाती, क्योंकि दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।