लाइव टीवी

Mumbai Suicide: मुंबई में लंच के लिए फाइव स्टार होटल आया बुजुर्ग, 9वीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

Updated Aug 01, 2022 | 22:52 IST

Mumbai Police: मुंबई में एक बुजुर्ग के फाइव स्टार होटल से कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग वहां लंच के लिए गया था। इसी दौरान उसने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई में बुजुर्ग ने फाइव स्टार होटल से कूदकर जान दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • मुंबई के लोअर परेल इलाके की घटना
  • मानसिक बीमारी से पीड़ित था बुजुर्ग
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Mumbai Suicide: मुंबई में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, मानसिक बीमारी से पीड़ित एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग की उम्र 59 वर्ष है। बुजुर्ग ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल की 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। बता दें कि, एनएम जोशी मार्ग पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

इस प्रकरण की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि, सोरब पेसी खंडेलवाल ने होटल से कूदकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग को तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां बजुर्ग व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बुजुर्ग का काफी लंबे समय से चल रहा था इलाज

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, बुजुर्ग खंडेलवाल एक टैक्सी से होटल पहुंचे थे। वह लंच करने के लिए यहां आए थे। जांच में पता चला है कि बुजुर्ग मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे। उनका साल 2005 से दक्षिण मुंबई के बाइकुल स्थित मसीना अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। पुलिस ने हादसे में मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिछले हफ्ते नोएडा से आया था इसी तरह का मामला

बता दें कि, इसी तरह की एक घटना नोएडा में घटित हुई थी। नोएडा में डिप्रेशन का इलाज करा रही महिला ने एक बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर जान दे दी। वह महिला 55 वर्ष की थी। महिला का नाम प्रतिभा यादव था। वह एक सेवानिवृत केंद्रीय रक्षा सेवा अधिकारी की पत्नी थी। उनके पति व बेटे उनके साथ घर में ही थे कि तभी वह घर की 11वीं मंजिल से नीचे कूद गई थी। पुलिस ने बताया था कि महिला को उनके परिजन पास के अस्पताल में लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। महिला का 2015 से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।