लाइव टीवी

मुंबई में पार्किंग को लेकर छिड़ी जंग, IAF के 4 अधिकारियों को रॉड से मारा-पत्थर फेंके, 10 आरोपी गिरफ्तार

Updated Jun 24, 2022 | 19:22 IST

Mumbai News: पीड़ितों का आरोप है कि कार मालिक से कार हटाने के लिए कहा तो वो भड़क गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फोन कर अपने कुछ और साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने वायुसेना के अधिकारियों को कथित तौर पर पत्थरों व सरियों से पीटा। पुलिस के मुताबिक घटना तब हुई जब सभी अधिकारी बांद्रा इलाके से खाना खाकर होटल लौटे थे। 

Loading ...
वायुसेना के अधिकारियों को पत्थरों व सरियों से पीटा
मुख्य बातें
  • एयफोर्स के चार अधिकरियों को महंगा पड़ गया पार्किंग के लिए बोलना
  • कार मालिक व उसके दोस्तों ने अधिकारियों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया
  • पुलिस ने दस आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार

Mumbai News: एयफोर्स के चार अधिकरियों को होटल के सामने बेतरतीब खड़ी कार को हटवाने की बात कहनी महंगी पड़ गई। आरोप है कि कार मालिक सहित उनके दोस्तों ने एयरफोर्स के अधिकारियों पर पत्थरों व सरियों से हमला कर दिया। हमले में चार अधिकारी गंभीर घायल हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में मुंबई पुलिस जुटी है।

दरअसल घटना मुंबई के विले पार्ले इलाके की है। विले पार्ले थाने के एसआई चिंतामणि मोरे ने बताया कि गोरखपुर यूपी के एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात चार स्क्वाड्रन लीडर फ्लाइट से गुजरात के जामनगर वायु सेना स्टेशन जा रहे थे। मुंबई में उनकी फ्लाइट का कुछ घंटों के लिए ठहराव था। जिसके कारण वे विले पार्ले इलाके के होटल में ठहरे थे।

इसलिए हुआ झगड़ा 

जानकारी के अनुसार इस दौरान होटल के मेन गेट के सामने एक कार खड़ी थी। उन्होंने कार मालिक से कार हटाने के लिए कहा तो वो भड़क गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फोन कर अपने कुछ और साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने वायुसेना के अधिकारियों को कथित तौर पर पत्थरों व सरियों से पीटा। पुलिस के मुताबिक घटना तब हुई, जब सभी अधिकारी बांद्रा इलाके से खाना खाकर होटल लौटे थे। 

होटल कर्मचारियों ने किया बीच बचाव

विले पार्ले पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान होटल कर्मचारियों ने गंभीर घायल हुए वायुसेना के अधिकारियों को बचाया व कूपर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक सभी अधिकारी कोल्हापुर के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 326,141, 143, 144, 147 व 149  के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान को लेकर इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी विले पार्ले ईस्ट के नेहरू रोड स्थित अंबेवाड़ी के रहने वाले हैं। दो फरार आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। वहीं सभी घायल वायुसेना के अधिकारी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जामनगर रवाना हो गए।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।