लाइव टीवी

Mumbai JVLR Highway:मुंबई का जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड फ्लाईओवर इस तारीख तक रहेगा बंद, बढ़ रही जाम की समस्या

Updated May 15, 2022 | 22:28 IST

Mumbai JVLR Highway: जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड फ्लाईओवर पर यातायात बंद हो जाने से जाम की स्थिती बन जा रही है। 10 मिनट की दूरी घंटो में तय हो रही है। यह फ्लाईओवर 24 मई तक बंद रहेगा। पुलिस ने इस रास्ते पर 24 मई तक यात्रा न करने की अपील की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंबई का जेवीएलआर हाईवे फ्लाईओवर 24 मई तक रहेगा बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • फ्लाईओवर के उत्तर की ओर चल रहा है मरम्मत कार्य
  • फ्लाईओवर बंद होने से बढ़ रही है जाम की समस्या
  • घाटकोपर से ठाणे जाने वाले वाहन घंटों तक फसे रहे जाम में

Mumbai JVLR Highway: जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड फ्लाईओवर के बंद होने से न केवल ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर, बल्कि जेवीएलआर पर भी ट्रैफिक जाम लग जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने फ्लाईओवर के उत्तर की ओर जाने वाले हिस्से पर मरम्मत कार्य शुरू किया था, जिसके कारण इसे बंद कर दिया गया था। ठाणे की ओर जाने वाली लेन पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जा रही है। फ्लाईओवर 24 मई तक बंद रहेगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें मुंबई ट्रैफिक डिवीजन ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि 24 मई तक फ्लाईओवर बंद रहेगा। फ्लाईओवर 13 मई की रात को बंद कर दिया गया था और इसके परिणामस्वरूप अगले दिन यातायात प्रभावित हुआ था।

ट्वीट कर लोग बता रहे यातायात की परेशानी

घाटकोपर से यात्रा करने वाले एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, “जेवीएलआर से ईईएच की ओर आने वाले सड़क पर मुंबई पुलिस द्वारा बहुत खराब यातायात का प्रबंधन किया गया। एक किलोमीटर को पार करने में एक घंटे का समय लगा। दूसरे यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर घाटकोपर से मुलुंड तक का सफर तय करने में 90 मिनट का समय लगा। ट्रैफिक की खराब हालत गैर जिम्मेदाराना है।

विक्रोली क्षेत्र में रही जाम की स्थिति

विक्रोली क्षेत्र पर जाम लगने से जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर भी यातायात बाधित रहा। विक्रोली से पवई तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। शाम तक सड़क पर यही स्थिति रही। घाटकोपर से ठाणे जाने वाले वाहनों को इस मार्ग को पार करने में एक घंटे से अधिक समय लगा। इसमें आमतौर पर पांच से 10 मिनट लगते हैं। डीसीपी (पूर्वी उपनगर) विनायक ढकने ने बताया कि यात्रियों के लिए एलबीएस के अलावा कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग नहीं है, जिसमें बहुत अधिक ट्रैफिक जाम भी होता है। हम नागरिकों से 24 मई तक व्यस्त समय के दौरान इस मार्ग पर यात्रा करने से बचने की अपील करते हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।