लाइव टीवी

जिसे कभी साथ कराते थे नशा, उसी 12 साल के बच्चे को किडनैप कर कर दिया मर्डर, फिर हाईवे किनारे फेंकी लाश

Updated Aug 03, 2022 | 20:09 IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक 12 साल के बच्चे की हत्या कर डाली। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक की मां से पैसे भी मांगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में 12 साल के नाबालिग की हत्या
मुख्य बातें
  • मुंबई में 12 साल के बच्चे का मर्डर
  • दोनों आरोपी युवक हुए गिरफ्तार
  • मृतक को नशा कराने ले गए थे साथ

Murder In Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर डाली और उसके शव को हाईवे के पास फेंक दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी मां को फोन मिलाया और फिरौती के लिए रकम भी मांगी। जिससे यह मामला किडनैपिंग और फिर हत्या का लगने लगा। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को उनके किए गए फोन के जरिए ही ट्रैक किया और दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। खास बात है कि, आरोपी पहले से ही बच्चे को जानते थे और बच्चा भी कई बार उन दोनों के साथ सिगरेट या धुएं के नशे करते हुए देखा जा चुका था। फिलहाल पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी मुंबई के मीरा रोड इलाके का है। दोनों आरोपी 12 वर्षीय मयंक को अपने साथ नशा करने के लिए एक सुनसान जगह ले गए थे। जहां उन्होंने किसी बात पर मयंक की हत्या कर दी और उसके शव को सड़क किनारे फेंककर वहां से भाग गए। जिसके बाद आरोपियों ने मयंक की मां को फोन किया और फिरौती की मांग की। दूसरी ओर, मयंक भी देर रात घर नहीं लौटा और ऐसी कॉल भी आईं तो तुरंत परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपियों की फिरौती वाली कॉल का ब्यौरा लिया और तलाश शुरू कर दी। 

पुलिस ने ऐसे किया आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस ने बहुत जल्द ही दोनों आरोपियों को ट्रैक किया और मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस मयंक के शव तक पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं मयंक के पड़ोसियों ने इस मामले में किसी ड्रग माफिया के शामिल होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।