लाइव टीवी

मुंबई के मालाबार हिल में व्यूइंग डेक का जल्द आनंद ले सकेंगे मुंबईवासी, फिर से होगा ओपन

Updated May 22, 2022 | 20:10 IST

Mumbai Viewing Deck: मुंबई वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। कमला नेहरू पार्क के बगल में स्थित मालाबार हिल में व्यूइंग डेक जिसका उद्घाटन वर्ष 2018 में किया गया था वह पर्यटकों के लिए फिर से खोला जा रहा है। इसमें एक साथ 50 लोग लुफ्त उठा सकते हैं। इसमें कई अन्य तरह की भी सुविधाएं हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • अक्टूबर 2018 में हुआ था व्यूइंग डेक का उद्घाटन
  • कोरोना काल से ही इसे बंद किया गया था
  • कमला नेहरू पार्क के बगल में मालाबार हिल में स्थित है व्यूइंग डेक

मुंबई में पर्यटन की दृष्टि से एक बड़ी खबर है। मुंबई घूमने वालों को व्यूइंग डेक का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। साउथ मुंबई के मालाबार हिल का व्यूइंग डेक जो लगभग कोरोना जैसी महामारी में बंद कर दिया गया था, उसको फिर से खोलने की तैयारी है। जानकारी के लिए बता इसे प्रमोद नवलकर व्यूइंग गैलरी के नाम से भी जाना जाता है।

यह पहली ऐसी व्यूइंग गैलरी है जिसमें पर्यटक और स्थानीय लोग रात में भी टिमटिमाती रोशनी के साथ चौपाटी समुद्र, नरीमन प्वाइंट और क्वीन्स नेकलेस का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। महाराष्ट्र के पर्यटन में यह चार चांद लगाने वाला व्यूइंग गैलरी है।

कोविड के चलते इसे कर दिया गया था बंद

कोरोना ने सिर्फ जिंदगिया नहीं छीनी शहरों की सुंदरता में सितारे लगाने वाले पर्यटन स्थलों को भी बंद करवा दिया। बहराल कोरोना का खतरा कम होने पर पर्यटन स्थलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। इसी क्रम में कई उद्यानों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। मालाबार हिल के व्यूइंग डेक को भी इसी क्रम में खोला जाने वाला है। जानकारी के लिए बता दें इसी तरह के दो और व्यूइंग डेक का उद्घाटन महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया है।

इसी हफ्ते खुल सकता है व्यूइंग डेक

बता दें कि हैंगिग गार्डेन, कमला नेहरू पार्क में आने वाले पर्यटक अभी भी व्यूइंग गैलरी नहीं देख पा रहे थे। इसलिए पूर्व पार्षद दिलीप नाइक ने इस संबंध में नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखा है। इसको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। महामारी के दौरान इसे इसलिए बंद कर दिया गया क्योंकि इस जगह का रखरखाव बृहन्मुंबई नगर निगम के हाइड्रोलिक विभाग द्वारा किया जाता था। इसे नियमित सफाई की आवश्कता पड़ती थी। व्यूइंग डेक इस हफ्ते से खुलने के आसार हैं। इसके शुरू हो जाने से पर्यटन को चार चांद लगेंगे। मुंबई वासी भी इसका लुत्फ उठा पाएंगे।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।