लाइव टीवी

कोई भी भारत से कश्मीर की आजादी की बात करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय राउत

Updated Jan 07, 2020 | 10:39 IST

जेएनयू हिंसा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मुंबई में 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर देखा गया। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने यह प्रतिक्रिया दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
Sanjay Raut, Shiv Sena

मुंबई: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को एक पोस्टर में लिखा हुआ 'फ्री कश्मीर' का नारा को गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक लड़की को पोस्टर पकड़े हुए देखा गया जिसमें लिखा था - फ्री कश्मीर। प्रदर्शनकारियों को कई अन्य आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषाओं वाले तख्तियों के साथ देखा गया था। कुछ पोस्टरों में 'Ban on ABVP' का आह्वान किया गया, जबकि कुछ अन्य ने Stand with JNU लिखा हुआ था।

इस पर शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने कहा कि मैंने समाचार पत्र में पढ़ा कि 'मुक्त कश्मीर' बैनर रखने वालों ने स्पष्ट किया कि वे इंटरनेट सेवाओं, मोबाइल सेवाओं और अन्य मुद्दों पर प्रतिबंध से मुक्त रहना चाहते हैं। साथ ही अगर कोई भी भारत से कश्मीर की आजादी की बात करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले दिन में, अभिनेता सुशांत सिंह गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे, जहां छात्रों ने रविवार को जेएनयू परिसर में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभिन्न कॉलेजों के छात्र 5 जनवरी को जेएनयू परिसर में हुई हिंसा के विरोध में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को गेटवे ऑफ इंडिया पर जमा हुए थे।

रविवार शाम को, एक नकाबपोश भीड़ ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया और छात्रों व कुछ प्रोफेसरों पर लाठी और डंडों से हमला किया। इस हमले में जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइषी घोष समेत विश्वविद्यालय के 30 से अधिक छात्र घायल हो गए। उसके बाद उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।