लाइव टीवी

Mumbai new Police Commissioner: महाराष्ट्र के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी संजय पांडे बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर 

Updated Feb 28, 2022 | 23:50 IST

New Police Commissioner of Mumbai: महाराष्ट्र राज्य के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी संजय पांडे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं, संजय पांडे ने मुंबई पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। 

Loading ...
संजय पांडे बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर 

Sanjay Pandey New Police Commissioner of Mumbai: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक संजय पांडे (Sanjay Pandey) को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। आधिकारिक आदेश में कहा गया कि वह हेमंत नागराले की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल परमबीर सिंह को पद से हटाए जाने के बाद मुंबई का पुलिस प्रमुख बनाया गया था।नागराले को प्रबंध निदेशक के रूप में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 'एंटीलिया' विस्फोटक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद मार्च 2021 में शहर के पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह को हटा दिया गया था और उनकी जगह नागराले को पुलिस प्रमुख बनाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को, पांडे ने दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त के कार्यालय जाकर नागराले से पुलिस आयुक्त का प्रभार संभाला।

भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1986 बैच के अधिकारी पांडे को पिछले साल अप्रैल में महाराष्ट्र का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था हालांकि उन्हें पूर्ण प्रभार नहीं दिया गया था।

Mumbai Wasooli Case : मुंबई वसूली कांड में बड़ा खुलासा, CBI का दावा-जांच में बाधा पहुंचाई गई

इस महीने की शुरुआत में पांडे के स्थान पर 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ को राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। सेठ की नियुक्ति बंबई उच्च न्यायालय द्वारा कार्यवाहक डीजीपी पांडे को इस पद के लिए चुने जाने को लेकर राज्य सरकार की खिंचाई करने के बाद की गई थी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।