लाइव टीवी

Mumbai News: मुंबई से गुजरात जाने वाले इस नेशनल हाईवे को अगली सूचना तक किया गया बंद, ये है बड़ी वजह

Updated Jul 15, 2022 | 18:51 IST

Mumbai - Gujarat National Highway: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इसी बीच कई लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं। गुजरात का भी हाल पानी-पानी हो गया है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मुंबई से गुजरात जाने वाले नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई से गुजरात जाने वाले हाईवे को किया गया बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ जैसे हालात
  • बाढ़ वाले इलाकों से लोगों का निकालने का काम शुरू
  • महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न

Mumbai Rain News: महाराष्ट्र और गुजरात में हो रही लागातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिती बन गई है। मुंबई में आफत की बारिश हो रही है। मुंबई में हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य सरकार और केंद्रीय आपदा प्रबंधन ने लोगों को बाढ़वाले इलाकों से सुरक्षित निकालना शुरु कर दिया है। बाढ़ जैसे होते हालात को देखते हुए मुंबई से गुजरात जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।

बता दें कि, बाढ़ के कारण कई रास्तों पर जलभराव हो गया है और नदियां उफान पर बह रही हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। मुंबई में सभी जलाशय ओवरफ्लो हो चुके हैं। सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। आफत की बारिश ने हाल-बेहाल कर रखा है।

मुंबई के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में पालघर, ठाणे और कई इलाकों में रेड अलर्ट है। वही गढ़चिरौली और नासिक में बाढ़ के हालात नजर आ रहे हैं। गुजरात के सूरत, जूनागढ़, गिर, भावनगर, तापी, डांग, वलसाड और नवसारी सहित 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। बता दें कि, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

इन जगहों पर बंद किया गया नेशनल हाईवे

जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई से गुजरात की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और डांग और कच्छ में दो स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में अब तक 89 लोगों की मौत की सूचना है। बता दें कि, महाराष्ट्र में वर्धा नदी का जलस्तर बढ़ने से महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। चंद्रपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। मुंबई से गुजरात जाने की तैयारी करने वालों के लिए यह सूचना अहम है। अगले आदेश तक या हालात सामन्य होने तक नेशनल हाइवे बंद रहने की उम्मीद है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।