लाइव टीवी

Mumbai Crime news: मुंबई के अक्सा बीच पर सनसनी, होटल में मिली महिला की लाश, पुलिस ने खोज निकाला आरोपी

Updated Jul 13, 2022 | 15:12 IST

Mumbai Crime news: मुंबई के अक्सा बीच पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 47 वर्षीय महिला का शव एक होटल के कमरे में मिला। पुलिस का कहना है कि, आरोपी की पहचान की जा चुकी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई के अक्सा बीच के होटल में मिली महिला की लाश (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • मुंबई में होटल रूम में मिला महिला का शव
  • शव मिलने से अक्सा बीच इलाके में सनसनी
  • अभी नहीं हुआ है महिला का पोस्टमार्टम

Mumbai Crime news: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अक्सा बीच के पास एक होटल में 47 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। खास बात है कि, महिला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। हालांकि, अभी तक महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का इस मामले में कहना है कि, हत्यारे की पहचान की जा चुकी है लेकिन पुलिस अभी उसका नाम सार्वजनिक नहीं कर सकती है। आरोपी अभी फरार है जिसकी टीम बनाकर तलाश की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे सबसे पहले होटल स्टाफ ने 47 वर्षीय महिला की लाश को देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने होटल के आसपास छोटी दुकानों और होटल मालिक और स्टाफ से भी पूछताछ की। पुलिस ने होटल में दर्ज आधार कार्ड की जानकारी के हिसाब से हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। हत्या का आरोपी इलाके का बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन भी किया है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

जोनल डिप्टी कमिश्नर विशाल ठाकुर ने इस संबंध में बताया कि, एक महिला की लाश होटल के रूम में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। पहली नजर में महिला के शव पर किसी भी तरह का कोई घाव नहीं देखा गया है। इसलिए पुलिस को शक है कि, महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।