लाइव टीवी

मुंबई में मानसून की दस्तक, देखें मायानगरी का हाल, [PHOTOS]

Updated Jun 09, 2021 | 14:44 IST |

मुंबई में आमतौर पर मानसून 10 जून को दस्तक देता है। लेकिन इस दफा एक दिन पहले मायानगरी में झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी तो जरूर हुई लेकिन लोगों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।

Loading ...
1/ 4
तस्वीर साभार: PTI

मुंबई के बादलों ने इशारा कर दिया था कि अब वो झमाझम बरसने वाले हैं। बादलों के इशारे पर मुंबईकरों ने समझा और छाते के सहारे काम पर निकल पड़े। बता दें कि मुंबई में बारिश आमतौर पर 10 जून को दस्तक देती है। लेकिन इस बार एक दिन पहले बारिश में सभी लोग सराबोर हो गए।

2/ 4
तस्वीर साभार: Twitter

यह झमाझम बारिश से पहले की तस्वीर है जब बादलों से बारिश की बूंदे बरसने को बेताब हैं। मुंबई की सड़कों पर यातायात पहले की तरह सामान्य है। लोग अलग अलग सवारियों में अपने दफ्तरों की तरफ निकल पड़े हैं। सभी को जल्दी है कि जल्द से जल्द वो अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

3/ 4
तस्वीर साभार: Twitter

यह तस्वीर खुद ब खुद गवाही दे रही है कि बारिश ने मायानगरी को किस हद तक भिगोया होगा। इस तस्वीर में एक समाचार एजेंसी के दो बंदे हैं जो अपनी छतरी की मदद से बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बस स्टैंड पर एक शख्स अपनी सवारी का इंतजार कर रहा है। 

Chandrayaan 3

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।