लाइव टीवी

Noida Crime: नोएडा में महिला की हत्या से सनसनी, अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, जानें मामला

Updated Sep 01, 2022 | 22:14 IST

Noida Police: नोएडा में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस मामले की जांच के लिए जुट गई है। पुलिस को किसी करीबी पर ही हत्या का शक है। बहरहाल जांच चल रही है।

Loading ...
नोएडा में घर में घुसकर महिला को उतारा मौत के घाट, फैली दहशत
मुख्य बातें
  • नोएडा कोतवाली सेक्टर 63 का है मामला
  • महिला का पति नहीं था घर में, तभी किया गया मर्डर
  • पुलिस ने किसी नजदीकी पर जताया हत्या का शक

Noida News: नोएडा में कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित छिजारसी गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि, जांच के लिए दो टीमें बना दी गई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि, छिजारसी गांव में मूलरूप से परिवार अयोध्या के रहने वाले अवधेश शुक्ला अपनी पत्नी नीलम शुक्ला और तीन बच्चों के साथ रहते हैं।

मृतका महिला के भाई अमरनाथ पांडे ने बताया है कि, गुरुवार यानी आज अवधेश शुक्ला फैक्ट्री गए हुए थे। उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर नीलम की बेरहमी से हत्या कर दी।

किसी करीबी पर पुलिस ने जताया शक

मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने बताया है कि, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि नीलम के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। नीलम की हत्या का मकसद लूट या चोरी का नहीं था। घर के किसी सामान को हाथ नहीं लगाया गया है। जो सामान जैसा था वैसा ही है। मालूम पड़ता है कि, किसी करीबी का इस मर्डर में हाथ है। महिला हत्या आरोपी को जानती थी। ऐसे में पहले वह घर में आ गया इसके बाद आराम से घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

जानकारी के लिए बता दें कि डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने बताया है कि, इस हत्या के जांच के लिए दो टीमें बना दी गई है। कुछ अहम सुराग भी पुलिस को मिले हैं। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम भी गई थी। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। अन्य सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।