लाइव टीवी

Noida Crime: नोएडा में इंसानियत शर्मसार! सात जन्मों का वचन देने वाले ने इस बात पर उतारा पत्नी को मौत के घाट

Updated Aug 30, 2022 | 18:15 IST

Noida Police: नोएडा में शादी के चार साल बीत जाने पर पत्नी को बच्चा नहीं हुआ तो क्रूर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने अपनी बहन के पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया है। आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
नोएडा में दूसरी पत्नी से बच्चा नहीं होने पर गला दबाकर पति ने मार डाला
मुख्य बातें
  • शादी के चार साल बाद भी बच्चा न होने से नाराज था पति
  • मृतका के भाई को पति ने झूठी सूचना दी,कहा-बीमार है तुम्हारी बहन
  • मां-बेटे के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज

Noida News: नोएडा के कैलाश नगर में शादी के चार साल बाद भी बच्चा न होने पर नाराज पति ने गला दबाकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने आरोपी की मां पर भी हत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है। कैंप थाना पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिला नागरिक अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें की मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतका के भाई का कहना है कि आखिर किस गलती की सजा उसकी बहन को मिली है। परिजनों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार किठवाड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया है कि गौतमबुद्ध नगर स्थित गांव मूंजखेड़ा निवासी हरिओम ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बहन पूजा का विवाह करीब चार वर्ष पहले गांव कटेसरा निवासी भीष्म के साथ किया था। भीष्म की पहली पत्नी की मौत के बाद यह उसकी दूसरी शादी की गई थी। भीष्म कैलाश नगर में रहता है। मृतका के भाई हरिओम ने बताया है उसके पीछे वाली गली में उसने भी मकान लिया हुआ है। शादी के बाद से पूजा को कोई बच्चा नहीं हो रहा था। पूजा की सास मेमवती उसे बच्चा न होने पर तरह-तरह के ताने देती थी और भीष्म को तीसरी शादी करने के लिए उकसाया करती थी।

पुलिस कर रही गहनता से जांच-पड़ताल

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया है कि बीती रात के बाद करीब डेढ़ बजे भीष्म ने उसे फोन कर बताया कि पूजा की तबीयत खराब हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा पूजा मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके गले में फंदे का निशान था। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि पूजा की हत्या उसके पति भीष्म व सास मेमवती ने मिलकर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच.पड़ताल की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।