लाइव टीवी

Noida Crime News: वाहन चोरी में डॉक्टर कहे जाने वाला वाहिद कार चोर नोएडा में गिरफ्तार, 10 कार बरामद

Updated Jul 03, 2022 | 15:23 IST

Noida Crime News: यूपी की नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी में मशहूर गाड़ियों के डॉक्टर कहे जाने वाले कार चोर वाहिद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
नोएडा में कार चोर गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन शातिर कार चोर
  • हत्थे चढ़ा गाड़ियों का डॉक्टर कहे जाने वाला वाहिद
  • पुलिस ने बरामद की 10 कार, नकली चाबियां

Noida Crime News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों में वो चोर वाहिद भी शामिल है, जिसे गाड़ियों के डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की कार और अन्य सामान भी बरामद किया है। इनमें कारों में 10 कार थी। वहीं आरोपियों के पास कार खोलने की 13 चाबियां और कार का लॉक खोलने के लिए लोहे का हुक भी बरामद किया गया है। 

पुलिस के आलाधिकरियों का कहना है कि, वाहिद जिसे गाडियों का डाक्टर भी कहा जाता है। वाहिद काफी ज्यादा शातिर किस्म का वाहन चोर है। वाहिद पर दिल्ली, नोएडा के करीब 50 से अधिक वाहन चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी वाहिद एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाएं करता है। चोरी करने के बाद आरोपी डोंगल नेट चलाकर व्हाट्सएप पर अपने साथियों से कॉल पर बात करता है। 

जर्म की दुनिया में पैसा कमा रहा था वाहिद

बड़ी बात है कि, वाहिद ने जुर्म की दुनिया में इतना पैसा कमा लिया है कि, यह हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील इलाके में अपना आलीशान मकान भी बना रखा है। आरोपी वाहिद ही एक तरह से गैंग का सरगना भी है जो अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ियों की चोरी खुद भी करता है और करवाता भी है। 

गैंग के पकड़ा जा चुके कई बदमाश

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 कार बरामद की है। चार दिन पहले इसके तीन साथी भूरवा उर्फ भूरा, असलम, विनीत थाना परीक्षित गढ जिला मेरठ से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी की 4 गाडियां बरामद हुई थी। साथ ही इस गैंग के साथी रविंद्र व अमन भी गिरफ्तार हुए हैं। अभियुक्त रविंद्र उपरोक्त के घर से थाना सेक्टर 20 व थाना सेक्टर 113 की दो कार बरामद की गई हैं।