लाइव टीवी

ग्रेटर नोएडा में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 119 शिकायतें दर्ज, 14 शिकायतों का किया निस्तारण

DM GautamBuddh Nagar on Samadhan Divas
Updated May 08, 2022 | 15:51 IST

DM GB Nagar: गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की शिकायतें को सुनी गईं। इस दौरान आए कुल 119 मामलों में 14 का मौके पर निस्तारण हुआ।

Loading ...
DM GautamBuddh Nagar on Samadhan DivasDM GautamBuddh Nagar on Samadhan Divas
समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी समस्याएं, लंबित मामलों का जल्द होगा निस्तारण
मुख्य बातें
  • शासन के निर्देश पर तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
  • विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
  • लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए गए निर्देश

DM GB Nagar: गौतमबुद्ध नगर में जिला अधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।  संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों को सुना गया साथ ही उन समस्याओं का निस्तारण भी करने का प्रयास किया गया।ज्ञात हो कि, तहसील समाधान दिवस में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।

सभी लोगों के द्वारा प्रार्थना पत्र अलग-अलग पदाधिकारियों को दी गई। इस दौरान 119 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 14 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा निष्पादन तत्काल कर दिया गया था। वहीं अन्य लोगों को आश्वासन दिया गया है कि, जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार, डीसीपी जोन ग्रेटर नोएडा मीनाक्षी कात्यान, एसीपी तृतीय बृजनंदन राय और उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार  समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जल्द अमल में लाए जाएंगे समाधान दिवस पर प्राप्त हुए सुझाव

सम्पूर्ण समाधान में पहुंची जनता की सभी समस्याओं को सुना गया। जिनके समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया वे खुश दिखाई दिए। वहीं जिन प्रार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो सका, अधिकारियों द्वारा उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ कुछ सुझाव भी आए गए थे, उन सुझावों को एकत्रित किया गया है। शीघ्र ही उन सुझावों को अमल में लाया जाएगा।

हर तहसीलों में हो रहा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन जनता की शिकायतों को लेकर के पूरी तरीके से गंभीर है। उन्होंने कहा कि, तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाए। इसमें विवाद से संबंधित जनता की जो शिकायतें हैं, उन शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इसी कड़ी को लेकर के संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

119 शिकायतों में 14 का मौके पर ही हुआ निस्तारण

इस दिवस के आवास गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग जगह से लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इन शिकायतों को विभागीय अधिकारियों को समक्ष रखा। और अधिकारियों ने भी जल्द से जल्द इन फरियादियों की समस्याओं का  निस्तारण करने की बात कही। इस दौरान 119 शिकायतें दर्ज की गई हैं। हालांकि 14 शिकायतों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया था। शेष बचे शिकायतों का भी निस्तारण शीघ्र ही विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जाने की बात कही गई।