लाइव टीवी
Live Blog

Bihar Election 2020 News: चिराग पासवान के निशाने पर नीतीश कुमार, बोले-योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा

Updated Oct 06, 2020 | 01:13 PM IST

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 Updates: बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ रहा है।

Loading ...
बिहार चुनाव लाइव अपडेट्स 5 अक्टूबर 2020।

Bihar Vidhansabha Chunav 2020 : राज्य में तीसरा मोर्चा भी है। पप्पू यादव की पार्टी जाप और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी चुनाव मैदान में हैं। मुकेश सहनी वाली वीआईपी भी चुनाव लड़ रही है। राजनीति में बदलाव करने का दावा कर पुष्मप प्रिया की पार्टी प्लूरल्स पार्टी चुनावी किस्मत आजमा रही है। भाजपा एक दो दिनों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए से अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में उनकी पार्टी जद-यू उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी और चुनाव बाद उनके विधायक भाजपा का सीएम बनाने में पीएम मोदी की मदद करेंगे। लोजपा केंद्र में मोदी सरकार में शामिल है।  

Oct 05, 2020  |  04:55 PM (IST)
चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर निशाना

बिहार चुनाव अकेले लड़ने के एलजेपी के फैसले पर चिराग पासवान ने कहा कि अगर मुझे आसान रास्ता चुनना होता तो मैं 'गठबंधन' में शामिल हो जाता, लेकिन मैंने बिहार को उसका हक दिलाने और राज्य के खोए हुए गौरव को वापस लाने के लिए एक कठिन रास्ता चुना। हमें वर्तमान बिहार के सीएम से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने उन पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। आज मेरे लिए यह चिंता का विषय है कि बिहार के सीएम विकास के बारे में क्या सोचते हैं। योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं पहुंचा है।

Oct 05, 2020  |  02:45 PM (IST)
जद-यू की प्रेस वार्ता

जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा है कि पटना में आज पार्टी मुख्यालय पर दोपहर 3 बजे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता होगी।

Oct 05, 2020  |  11:54 AM (IST)
पहले चरण के लिए जद-यू ने प्रत्याशी घोषित किए

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में जनता दल यूनाइटेड पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। राजनीतिक दलों ने पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। बिहार में पहले चरण के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: तीन और सात नवंबर को होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

Oct 05, 2020  |  11:09 AM (IST)
पुष्पम प्रिया ने जारी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 

प्लूरल्स पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम हैं। बिहार की राजनीति में एक नया राजनीतिक दल खड़ा करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने उम्मदीवारों की पहली सूची के बारे में जानकारी दी है। पार्टी की इस सूची में इंजीनियर, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, मर्चेंट नेवी के अफसर, शिक्षक, प्रोफेसर और किसानों को उम्मीदवार बनाया गया है।

Oct 05, 2020  |  10:57 AM (IST)
नड्डा के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर जद-यू के साथ सहमति बन जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इसके लिए बिहार भाजपा के प्रमुख नेता सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। भाजपा एक दो-दिन में प्रथम चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।
Oct 05, 2020  |  10:55 AM (IST)
कुछ उम्मीदवारों के नाम सोमवार को तय कर सकती है कांग्रेस


कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की डिजिटल तरीके से होने वाली बैठक में तय कर सकती है। बिहार पर कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की बैठक यहां रविवार को हुई थी और समझा जाता है कि इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति सोमवार को बैठक कर सकती है और स्क्रीनिंग समिति की सिफारिश के अनुसार कुछ उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

Chandrayaan 3