लाइव टीवी

Patna में पुलिस पर हमला! किया पथराव, मारपीट के आरोपी को भी छुड़ा ले गए

Updated Aug 29, 2022 | 20:07 IST

Patna Police: पटना पुलिस पर एक बार फिर अराजक तत्वों ने हमला किया है। मारपीट के आरोपी को पुलिस पकड़कर थाने ला रही थी, तभी लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पटना पुलिस पर बरसे पत्थर और ईंटें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • शहर के चितकोहरा स्थित झोपड़पट्टी के पास पुलिस टीम पर हुआ हमला
  • सचिवालय थाने के एएसआई और दो अन्य पुलिस कर्मी घायल
  • हमले के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया

Attack on Patna Police: राजधानी के सचिवालय थाने की पुलिस टीम पर चितकोहरा स्थित झोपड़पट्टी के पास हमला किया गया है। स्थानीय लोगों ने हमला कर मारपीट के आरोपी को छुड़ा लिया। पथराव में सचिवालय थाने के एएसआई रामरेखा सिंह और दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस टीम पर हमले के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हमले के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सचिवालय थाने को सूचना मिली थी चितकोहरा पुल के नीचे कुछ लोग एक महिला की पिटाई कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाने के एएसआई और चार जवान मौके पर पहुंचे थे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ला रही थी। 

11 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि, हमले के बाद आसपास के थानों की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी, लेकिन सभी फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। 

जुलाई में भी पटना पुलिस पर हुआ था हमला

पटना पुलिस पर इससे पहले 22 जुलाई को भी हमला किया गया था। इसमें सिटी एसपी अमरीश राहुल समेत कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। तब पुलिस राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने गई थी। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। सात अगस्त को भी पटना में दुराचार के आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ था। डॉक्टर के साथी और अस्पताल के बाउंसरों ने दरोगा की भी पिटाई कर दी। इससे पहले भी कई बार पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों ने निशाना बनाया है। इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।