लाइव टीवी

Bihar Marriage in Panchayat: दिल तो बच्चा है जी, बिहार में तीन बच्चों की मां ने भरी पंचायत में रचाई आशिक से शादी

Updated Jul 26, 2022 | 21:21 IST

Bihar Marriage in Panchayat: प्यार में उम्र और कोई बंधन मायने नहीं रखती है। इसे मानकर तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी से शादी रचा ली। पूरी पंचायत के सामने उसने अपने प्यार को कबूल किया और शादी कर ली। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पति प्रदेश में, पत्नी ने कर ली प्रेमी के साथ शादी
मुख्य बातें
  • बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत बटसार गांव का मामला
  • रात में चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक
  • भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के करहरिया गांव का है युवक

Bihar Marriage in Panchayat: भागलपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने बांका जिले से पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक और तीन बच्चों की मां को चोरी-छिपे मिलता देखकर लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बांका जिले के धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बटसार गांव के रूदल कुमार का भागलपुर की शांता देवी से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लोगों ने युवक को बंधक बना लिया था।

ग्रामीणों की सूचना पर सन्हौला पुलिस मौके पर पहुंची। फिर महिला और युवक के परिजनों को फोन करके बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसके बाद परिवार वालों की रजामंदी से सन्हौला थाना अध्यक्ष के निर्देश पर बटसार पंचायत के सरपंच भरोषी मंडल की मौजूदगी में शीतला मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई गई। 

महिला का पति दूसरे राज्य में करता है मजदूरी

जिस महिला की शादी कराई गई है, उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। ग्रामीणों को काफी पहले ही शांता देवी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई थी। गांव वाले उसे और उसके प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ने का मौका तलाश रहे थे। सोमवार की देर रात गांव के लोगों ने आखिरकार दोनों को चोरी-छिपे मिलते पकड़ लिया। पंचायत में शादी होने के बाद महिला अपने दूसरे पति के साथ उसके घर चली गई है। उसके तीनों बच्चे अपने दादा के पास रह रहे हैं। 

हाल में बेगूसराय में हुई थी ऐसी घटना

हाल में बेगूसराय जिले में ऐसी ही घटना हुई थी। जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गोधना गांव में तीन बच्चों की मां से मिलने उसका प्रेमी उसके घर पहुंच गया था। ग्रामीणों ने रात में दोनों को मिलते पकड़ लिया था। इसके बाद लोगों ने दोनों की शादी मंदिर में करवा दी थी। महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है। कई महीनों में वह अपने घर लौटता था। ग्रामीणों द्वारा शादी करवा दिए जाने के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को छोड़कर अपने दूसरे पति के घर चली गई थी। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।